BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं, मोदी-शाह के नियंत्रण में 8 चरणों में बंगाल चुनाव कराने का फैसला: यशवंत सिन्हा

by bnnbharat.com
March 13, 2021
in समाचार
चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं, मोदी-शाह के नियंत्रण में 8 चरणों में बंगाल चुनाव कराने का फैसला: यशवंत सिन्हा
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया. पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले सिन्हा टीएमसी में शामिल हुए हैं. शामिल होने के बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश अभूतपूर्व संकट से जूझ रहा है. उन्होंने कहा, “देश आज अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है. लोकतंत्र की ताकत लोकतंत्र की संस्थाओं की ताकत में निहित होती है. न्यायपालिका सहित ये सभी संस्थान अब कमजोर हो गए हैं.” आगे उन्होंने चुनाव आयोग पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. सिन्हा ने कहा, “मैं बहुत अफसोस के साथ कह रहा हूं कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही है. तोड़-मरोड़ कर चुनाव (8 चरणों में मतदान) कराने का फैसला मोदी-शाह के नियंत्रण में लिया गया है और भाजपा को फायदा पहुंचाने के ख्याल से लिया गया है. पश्चिम बंगाल में छह अप्रैल से चुनाव शुरू होने हैं. इसको लेकर जब फरवरी के आखिरी सप्ताह में तारीख का ऐलान किया गया था. जिसके बाद टीएमसी प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे.

टीएमसी में शामिल होने को लेकर सिन्हा ने कहा है कि नंदीग्राम में बीते दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए हमले के बाद उन्होंने ये तय कि वो टीएमसी में शामिल होकर ममता का समर्थन करेंगे. शिवरात्रि से एक दिन पहले दस मार्च को ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि चार-पांच लोगों ने नंदीग्राम में उनपर हमला किया. कुछ लोगों को द्वारा किए गए धक्कामुक्की में उनकी पैर में गंभीर चोट आए, जिसके बाद उन्होंने कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. ममता बनर्जी को व्हील चेयर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. उनके पैर में प्लास्टर किए गए हैं.

हालांकि, चुनाव आयोग के पास जो बंगाल सरकार की तरफ से शिकायत दर्ज की गई है उसमें चार-पांच लोगों का जिक्र नहीं किया गया है. घटना के बाद से ही विपक्ष मोदी सरकार और भाजपा पर हमलावर है. वहीं, कांग्रेस और बीजेपी दोनों के सुर एक हैं. दोनों ने घटना के बाद इसे ममता का षडयंत्र बताया था. जबकि कई दलों ने ममता पर हुए कथित हमले की निंदा की है.

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा, “अटल जी के समय में भाजपा सर्वसम्मति में विश्वास करती थी लेकिन आज की सरकार कुचलने और जीतने में विश्वास करती है. शिरोमणि अकाली दल, बीजेडी ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है. आज बीजेपी के साथ कौन खड़ा है ?” यशवंत सिन्हा ने टीएमसी ज्वाइन करने के बाद ममता बनर्जी की अगुवाई में एक बार फिर से पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार बनने का दावा किया है. उन्होंने कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी. बंगाल से पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं करेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरिद्वार में एक अप्रैल से लगेगा कुंभ मेला

Next Post

होली पर स्पाइसजेट शुरू करेगी 66 नई फ्लाइट्स

Next Post
होली पर स्पाइसजेट शुरू करेगी 66 नई फ्लाइट्स

होली पर स्पाइसजेट शुरू करेगी 66 नई फ्लाइट्स

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d