BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

बिहार में अभी नहीं होगा चुनाव, कोरोना और बाढ़ के कारण चुनाव आयोग ने 8 सीटों पर होने वाले उपचुनाव किए स्थगित

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in Uncategorized
बिहार में अभी नहीं होगा चुनाव, कोरोना और बाढ़ के कारण चुनाव आयोग ने 8 सीटों पर होने वाले उपचुनाव किए स्थगित

बिहार में अभी नहीं होगा चुनाव, कोरोना और बाढ़ के कारण चुनाव आयोग ने 8 सीटों पर होने वाले उपचुनाव किए स्थगित

Share on FacebookShare on Twitter

पटना: कोरोना के कारण बिहार में उपचुनाव को स्थगित कर दिया गया है.  इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है. पत्र में आयोग ने साफ तौर पर कहा हैं कि यहां जैसे भी स्थिति अनुकूल होगी, वैसे ही चुनाव कराए जाएंगे.

बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में कुल 8 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को फिलहाल टाल दिया गया है. आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि राज्यों में कोविड-19 महामारी और बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर सात सितंबर तक होने वाले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के उप-चुनाव स्थगित कर दिए हैं. केवल आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को स्थगित किया गया है.
बिहार के सांसद वैद्यनाथ महतो के निधन से वाल्मिकीनगर लोकसभा खाली हो गया था. नियम के अनुसार सीट खाली होने के 6 महीने के अंदर वहां उपचुनाव कराया जाता है. ऐसे में यहां उपचुनाव होना था. लेकिन बाढ़ और कोरोना के कारण चुनाव आयोग ने 7 सितंबर तक उपचुनाव को टाल दिया हैं.
आयोग ने अपने पत्र में मीडिया में चलाए जा रहे खबरों खंडन करते हुए कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि सात सितंबर को होने वाले केवल आठ सीटों के उपचुनाव को स्थगित किया गया है. जबकि कुल 57 सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं जिसमें एक लोकसभा सीट शामिल है. 24 जुलाई को होने वाली आयोग की बैठक में उपचुनाव को लेकर चर्चा होगी.
बिहार समेत देश के अन्य राज्यों के जिन 8 सीटों पर उपचुनाव को स्थगित किया गया उसमें बिहार के वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट, असम के सिबसागर एसी, तमिलनाडु के थिरुवोट्टियुर एसी और गुड्डियाट्टम (एससी), मध्यप्रदेश के आगर (एससी) , उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर एसी और 95, टुंडला एसी) और केरल राज्य के छावरा एसी विधानसभा सीट शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

 किडनी के इलाज के लिए एसपी ने चालक लाल सिंह को 10,66,500 रूपये की दी मदद

Next Post

बिहार सरकार का ऐलान, राज्य के सरकारी कर्मचारियों, संविदा और आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को लॉकडाउन अवधि का मिलेगा पूरा वेतन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d