BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एडीजी को हटाया

by bnnbharat.com
February 28, 2021
in समाचार
पांच राज्यों में इस तारीख तक हो सकती है विधानसभा चुनावों की घोषणा
Share on FacebookShare on Twitter


कोलकाताः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करने के एक दिन बाद चुनाव आयोग ने शनिवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जावेद शमीम को उनके पद से हटा दिया. शमीम की जगह जगमोहन को नियुक्त किया गया है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने ऑर्डर में कहा है कि 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी शमीम जगमोहन की जगह महानिदेशक, फायर सर्विस होंगे. उनकी रैंक एडीजी की ही रहेगी.

इस फेरबदल से कुछ समय पहले बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब से मुलाकात की थी. प्रतिनिधिमंडल में सांसद स्वपन दासगुप्ता और अर्जुन सिंह शामिल थे. उन्होंने आरिज आफताब से “पक्षपातपूर्ण” पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने अपील की थी.

ममता बनर्जी सरकार ने इस महीने की शुरुआत में विधानसभा चुनाव से पहले शमीम को स्टेट एडीजी (कानून व्यवस्था) के पद पर नियुक्त किया था. इससे पहले वे कोलकाता पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (द्वितीय) के पद पर थे.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलने के बाद दासगुप्ता ने कहा था कि “जिस तरह से पश्चिम बंगाल में पुलिस प्रशासन कार्य कर रहा है, उससे यहां निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है. हम शहर में तैनात कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम बता सकते हैं. यदि वे अपने पदों पर रहते हैं तो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं. ” उन्होंने दावा किया कि इसको लेकर कोलकाता के पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा से मीटिंग के लिए के कई अनुरोध भी किया, लेकिन उन्होनें इसे स्वीकार नहीं किया है.गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव आठ चरणों में होंगे जबकि पिछली बार सात चरण में हुए थे. पहले चरण का मतदान 27 मार्च और अंतिम चरण के लिए वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. वोटों की गिनती 2 मई को होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फंदे से लटका मिला युवक का शव

Next Post

मां और बच्चे की मौत पर डॉक्टर के निलंबन की अनुशंसा

Next Post

मां और बच्चे की मौत पर डॉक्टर के निलंबन की अनुशंसा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d