रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की 17 अक्टूबर को रांची आएगी. यह टीम 17 और 18 अक्टूबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारियों सहित राज्य के आला अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे.
इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था के अलावा EVM की उपलब्धता और मतदाता सूची की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली जाएगी. टीम दौरे को लेकर माना जा रहा है कि 20 अक्टूबर के बाद कभी भी झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है.

