BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बसंत सोरेन का नामांकन रद्द करे चुनाव आयोग: भाजपा

by bnnbharat.com
October 22, 2020
in समाचार
मोदी सरकार के 2 के एक वर्ष की उपलब्धि को लेकर संपर्क अभियान शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

तथ्य छुपाकर झामुमो ने चुनाव आयोग को दिया धोखा

रांची: तथ्य छुपाकर नामांकन दाखिल करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से दुमका उपचुनाव लड़ रहे झामुमो के प्रत्याशी बसंत सोरेन का नामांकन खारिज करने की मांग की है. प्रत्याशी बसंत सोरेन के द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से गलत जानकारी देने के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली, उपायुक्त दुमका और अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका से शिकायत दर्ज कराया है.

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि उपचुनाव में दिए गए शपथपत्र में कई तथ्यों को छुपाकर नामांकन दाखिल किया है. चुनाव आयोग के आंख में धूल झोंकने का प्रयास असंवैधानिक है.

झामुमो ने चुनाव आयोग के साथ साथ झारखंड की जनता के साथ धोखा किया है. 2016 के राज्यसभा चुनाव में नामांकन के दौरान दिए गए शपथपत्र और 2020 उपचुनाव में दिए गए शपथपत्र में कई असमानताएं है. दोनों जानकारी में भारी विसंगति है. कार के दाम में बदलाव, सोने चांदी की गलत जानकारी, जमीन के आंकड़े छुपाए गए, और बंदूक की जानकारी में असमानताएं है.

उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी बसंत सोरेन ने शपथ पत्र के माध्यम से जानकारी दी थी कि उनके पास एक वाहन हुंडई I-20 (JHOI BS/3030) गाडी जो 2016 में खरीदी गई और जिसका कीमत 8 लाख 22 हजार रुपये था.

दूसरी ओर 2020 के उप चुनाव में दाखिल जानकारी में बताया गया कि वाहन में हुंडई I-10 (J H01BS/3030) जो 2015 में खरीदा गया है और इसका मूल्य 5,04,811 है. अर्थात गाडी वही, नंबर वही, और मॉडल बदल गया और साथ ही खरीदने का वर्ष भी बदल गया.

उन्होंने कहा कि 2016 में बतौर राज्यसभा प्रत्याशी बसंत सोरेन ने सोना-चांदी की जानकारी के मामले में पत्नी हेमलता सोरेन के पास 3 किलो 65 ग्राम सोना है, जिसका कीमत 34 लाख 79 हजार 49 रु. है. चांदी 11.22 ग्राम/किलो है, जिसका कीमत 2 लाख 19 हजार 125 है.

वहीं दूसरी ओर 2020 के उप चुनाव में बसंत सोरेन ने बताया है कि उनकी पत्नी के पास अब 3 किलो 55 ग्राम सोना है, जिसका कीमत 34 लाख 79 हजार 6 सौ 49 रु. है. चादी 5 किलो है और इसका मूल्य 2 लाख 19 हजार 125 है

आश्चर्य की बात है कि सोना का कीगत 2016 से 2020 के बीच में उतना ही रहा और चांदी का कीमत 11.22 ग्राम का कीमत भी 2016 में जितना था, उतना ही 2020 में 5 किलो का मूल्य था, जबकि वास्तविक यह है कि 2016 में 3 किलो 65 ग्राम सोने का कीमत लगभग लगभग 75 लाख रुपये था और 2020 में 3 किलो 55 ग्राम सोने का कीमत लगभग 15 करोड़ रुपया है. वहीं चांदी 2016 में 11.22 ग्राम का कीगत लगभग 1 हजार रुपया था, जबकि 2020 में 5 किलो चांदी का कीमत लगभग लगभग 3 लाख रुपया है.

2016 में बतौर राज्यसभा प्रत्याशी बसंत सोरेन ने उनके पास पिस्टल और गन है, जिसका कीगत 1 लाख 52 हजार 750 रु. है. वहीं दूसरी ओर 2020 में होने वाले उप चुनाव में बसंत सोरेन के द्वारा पिस्टल और गन की जानकारी नहीं दी गई है, जो संदेहास्पद हैऔर तथ्य छुपाने का प्रश्न खड़ा होता है.

2016 में बतौर राज्यसभा प्रत्याशी बसंत सोरेन ने नामांकन के समय शपथ पत्र के माध्यम से घोषणा की थी कुल 5 जगह (बाईपास रोड चास, दामकोदा बरवा, दामकोदा बरवा, दामकोदा बरवा एवं भवानीडीह) में नन एग्रीकल्चर लैंड (गैर कृषि योग्य भूमि) है.

वहीं दूसरी ओर 2020 के विधानसभा उप चुनाव में बाईपास रोड, चास स्थित जमीन जिसका कीमत 2016 में 43 लाख 37 हजार 150 रुपया था. उसे छोड़कर बाकी चार जगह की ही जानकारी चुनाव आयोग को दी.

प्रदेश भाजपा ने दुमका से झामुमो प्रत्याशी वसंत सोरेन के द्वारा उपचुनाव में  नामांकन के समय निर्वाचन अधिकारी दुमका को गलत जानकारी देने को लेकर उम्मीदवारी तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है. 

प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी मौजूद थें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Bihar Corona Update:कोरोना के मिले 1058 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 209296

Next Post

झारखंड आंदोलनकारियों के लिए इस साल की दुर्गा पूजा और दिवाली रहेगी फीकी: कुणाल षाड़ंगी

Next Post
डॉ. विजय कृष्ण श्रीवास्तव को झारखंड सरकार की लापरवाह सिस्टम ने मारा: भाजपा

झारखंड आंदोलनकारियों के लिए इस साल की दुर्गा पूजा और दिवाली रहेगी फीकी: कुणाल षाड़ंगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d