संवाददाता,
रांची: निर्वाचन आयोग में स्कूल लिटरेसी क्लब के जरिये मतदाताओं को जागरूक करने का कदम उठाया है. निर्वाचन आयोग में 8 से 10 नवंबर तक में ईवीएम और वीवीपैट को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में प्रशिक्षण लेने वालों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के बारे में थ्योरिटिकल ट्रेनिंग दी जा रही है.
राज्य के कई जिले से प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है. स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं. राज्यभर से 8 डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस प्रशिक्षण में कुल 40 डीएलएमटी भाग लिए है. यहां से ट्रेनिंग लेने वाले डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर अपने क्षेत्रों में जाकर असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देंगे.
डीपीआरओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि ईएलसी से संबंधित डीएलएमटी अपने जिलो में जाकर ट्रेनी को देगें, जो मतदाताओं और भविष्य के मतदाताओं को 9 से 12 कक्षाओं के बच्चों को चुनाव संबंधित विभिन्न जानकारियां देगें. उन्होंने कहा कि इससे लाभ होगा और मतदाता प्रतिशत बढ़ेगा. जिससे हमारा लोकतंत्र और ज्यादा मजबूत होगा.

