BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

by bnnbharat.com
September 21, 2019
in समाचार
महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव तारीखों का आज हो सकता है ऐलान
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र-हरियाणा और झारखंड तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. बीजेपी के सामने इन राज्यों में वापसी की चुनौती है तो महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी, झारखंड में जेएमएम और हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में लौटने के लिए जोरदार कोशिश कर रही है. महाराष्ट्र और हरियाणा में आज विधानसभा चुनावों का ऐलान हो सकता है. आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस है. इस दौरान दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है. महाराष्ट्र और हरियाणा में अक्टूबर में चुनाव हो सकता है, जबकि झारखंड में दिसंबर में चुनाव होने की संभावना है.

साल 2014 में महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान 20 सितंबर को हुआ था और 15 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. वहीं चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित हुए थे. 2014 में झारखंड में 25 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव हुए थे. जबकि नतीजे 23 दिसंबर को आए थे. बता दें कि गुरुवार को चुनाव आयोग के तीनों आयुक्त महाराष्ट्र के दौरे पर गए थे और चुनाव तैयारियों की समीक्षा की थी.

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, जबकि हरियाणा में 90 सीटें है, झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं. महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन की घोषणा कर दी है. वहीं बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन पर बातचीत चल ही रही है.

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट रूप से शुक्रवार को साफ कर दिया कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन जारी रहेगा और दोनों पार्टियां 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. ठाकरे ने कहा कि इस फार्मूले पर निर्णय पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ले लिया था हम उस फार्मूले पर अडिग हैं, गठबंधन की घोषणा जल्द ही की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रशिक्षु दारोगा घूस कांड, सूचक मुखिया की भूमिका संदिग्ध होगी जांच : डीआईजी

Next Post

उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा… 8 फीसदी वृद्धि दर हासिल करना आसान, अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

Next Post
उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा… 8 फीसदी वृद्धि दर हासिल करना आसान, अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा... 8 फीसदी वृद्धि दर हासिल करना आसान, अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d