BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना काल में चुनावी चर्चा शुरू, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने की बैठक

by bnnbharat.com
May 17, 2020
in समाचार
कोरोना काल में चुनावी चर्चा शुरू, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

दिलीप सेन,

शिवपुरी: मप्र में भाजपा में शामिल हुए 22 विधायकों को अब आने वाले समय में उपचुनाव लड़ना है ऐसे में भाजपा सरकार बनने के बाद मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन में महती जिम्मेदारी के रूप में दामोदर यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद संभवत:करैरा और पोहरी में दामोदर यादव ने अपना दौरा किया और यहां दोनों ही विधानसभा सीटों पर एक सशक्त कांग्रेस उम्मीदवार की तलाश जाए इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

करैरा विधानसभा को लेकर इन दिनों लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव ने बैठक में मौजूद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि यहां पूर्व में वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से तत्समय जसवंत जाटव और जिला महामंत्री व अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष योगेश करारे चीकू का नाम चल रहा था वहां जसवंत जाटव के नाम पर कांग्रेस ने मोहर लगाई और यहां से वह विधायक बने लेकिन आज हालात बदल गए है और जसवंत जाटव ने सिंधिया समर्थित होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है.

ऐसे में अब यह जिम्मेदारी कांग्रेसजनों की बढ़ गई है कि अब एक ऐसा उम्मीदवार जो जनता के बीच जाना पहचाना नाम हो और पूर्व में जिन प्रत्याशियों के नाम चले है उन्हें इस बार उप चुनाव में अवसर मिलेगा यह पार्टी हाईकमान तय करेगी इसलिए आवश्यक अभी से चुनाव को लेकर तैयारियां में जुट जाऐं और कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका अदा करें.

पोहरी में कार्यकर्ताओं की बैठक

इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव द्वारा विधानसभा पोहरी में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई. यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आगाह किया कि वह किसी भी तरह के बहकावे में ना आए.

भले ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया हो बाबजूद इसके कांग्रेस की डेढ़ वर्ष की सरकार ने आमजन के लिए अनेकों काम किए है और इन्हीं कामों की बदौलत हमें पार्टी प्रत्याशी पोहरी से चाहिए वह ऐसा हो जो जन-जन में पहचाना जाता हो.

हालांकि इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव को विश्वास दिलाया कि पोहरी में इस बार उप चुनाव में जो भी प्रत्याशी होगा वह कांग्रेस से ही विजयश्री प्राप्त करेगा.

इस अवसर पर बैठक में पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला, देवव्रत शर्मा, किशन सिंह तोमर, अनिल उत्साही, अरविन्द धाकड़ चकराना जनपद उपाध्यक्ष पोहरी, एड.आनंद धाकड़, अखिल शर्मा करौआ, राजू बंसल, अहवरन सिंह, रामसिंह यादव, डॉ.रामदुलारे, बंटी शर्मा आदि मौजूद रहे

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रक्षा क्षेत्र में FDI से तकनीक ट्रांसफर में मिलेगी मदद: जनरल बिपिन रावत

Next Post

18 मई को प्रदेश सरकार करेगी लॉकडाउन के नियमों को लेकर घोषणा: CM केजरीवाल

Next Post
18 मई को प्रदेश सरकार करेगी लॉकडाउन के नियमों को लेकर घोषणा: CM केजरीवाल

18 मई को प्रदेश सरकार करेगी लॉकडाउन के नियमों को लेकर घोषणा: CM केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d