BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना काल में चुनावी सभा की अनुमति और दुर्गा पूजा नहीं करने के आदेश के खिलाफ जनता का आक्रोश

by bnnbharat.com
October 16, 2020
in समाचार
कोरोना काल में चुनावी सभा की अनुमति और दुर्गा पूजा नहीं करने के आदेश के खिलाफ जनता का आक्रोश
Share on FacebookShare on Twitter

लगाया जनता कर्फ्यू

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को अब कुछ ही दिन बचे हैं जहां सभी दल के प्रदेश नेतृत्व द्वारा अपने अपने इलाकों में चुनावी सभा किया जा रहा है. जहां हजारों की भीड़ भी जुट रही है.वही उन भीड़ में ना तो किसी को कोरोना का डर दिख रहा है सोशल डिस्टनेस्सिंग को महज एक मजाक साबित हो रहा है. वही पूरे बिहार में कोरोना काल को देखते हुए हैं सार्वजनिक जगह पर पंडाल और मूर्ति स्थापित करने पर पाबंदी लगाई गई है. लेकिन बिहार के सीतामढ़ी जिले में नेताओं के ताबड़तोड़ रैली से जनता में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है लोगों की माने तो दुर्गा पूजा करने के लिए पंडाल लगाने की अनुमति नहीं है जबकि माननीयों के चुनावी सभा करने के लिए पंडाल लगाने और सभ करने की अनुमति हैं.

ताजा मामला जिले के सुरसंड नगर पंचायत स्थित बाबा गरीबनाथ में दुर्गा पूजा के प्रतिबंध के बाद आम नागरिकों, ग्रामीणों और व्यवसायियों ने दुर्गा पूजा नहीं होने देने के विरुद्ध प्रशासन और सरकार के खिलाफ जनता कर्फ्यू लगाया. इस दौरान सभी ने सरकार,प्रशासन व चुनाव आयोग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. वहीं क्षेत्र के व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान व ग्रामीणों ने अपने दरवाजे पर बैनर लगाकर चुनाव में बहिष्कार करने की बात कही. स्थानीय लोगों ने एक स्वर में कहा कोरोना तो महज बहाना है,धार्मिक अनुष्ठान पर निशाना है, दुर्गा पूजा नहीं तो वोट नहीं समेत कई नारे लगाए.

व्यवसाई अनिल कुमार सर्राफ,प्रदीप सर्राफ,रामनाथ गुप्ता,प्रकाश सरावगी,नवीन कुमार कर्ण,जितेंद्र कुमार सर्राफ,कंचन प्रसाद ब्याहुत,समेत कई व्यवसायियों का कहना है कि दुर्गा पूजा नहीं तो वोट नहीं, वही सभी ने विधानसभा चुनाव 2020 में वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया. इस बाबत सहायक आरक्षी अधीक्षक (एएसपी) प्रमोद कुमार यादव से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुरूप लोगों को इसकी जानकारी दी गयी व प्रशासन उसी अनुरूप अपना कार्य कर रही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर जिलों में लेडीज नोडल ऑफिसर हुई तैनात

Next Post

पाक ने पुंछ में की भारी गोलीबारी

Next Post
आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी, अब तक मारे गए 9 आतंकी

पाक ने पुंछ में की भारी गोलीबारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d