रांची: शहर की जानी-मानी संस्था अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन आयोजन समिति के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हो गया.
स्थानीय जिमखाना क्लब में संस्था की आमसभा बुलायी गई, जिसमें नए सत्र 2020-22 का चुनाव एवं कवि सम्मेलन आयोजन को लेकर विचार विमर्श हुआ. इस बारे में जानकारी देते हुए मनोज बजाज ने बताया कि
पूर्वअध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद जैन, सचिव पवन पोद्दार, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा व आंतरिक अंकेक्षक मनोज बजाज को मनोनीत किया.
वहीं, अनिल अग्रवाल, किशोर मंत्री, राजेश भरतीया, कमल जैन एवं अंकेक्षक नवीन डोकानिया को कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं.
इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल ने समिति की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2021 के कवि सम्मेलन आयोजन को लेकर मुख्यसंयोजक ललित पोद्दार एवं सह संयोजक अशोक नारसरिया व रतन मोर को सर्वसम्मति से मनोनीत किया.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद जैन ने पुरानी समिति का आभार व्यक्त किया एवं नए सत्र में कवि सम्मेलन के सहित अन्य जनहित सेवा कार्य करने का संकल्प लिया.

