रांची: रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) के आगामी सत्र 2020-21 की कार्यकारिणी हेतु चुनाव की तिथि आगामी 8 नवंबर को निश्चित की गई है. 11 सदस्यीय कार्यकारिणी हेतु कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.
इसमें अभिषेक जैन (जैन ट्रांसपोर्ट), चंचल कुमार श्रीवास्तव (गोथरा फ्रेट कैरियर्स प्राइवेट लिमिटेड), धर्मेन्द्र सिंह “धर्मा” (वन्दना कैरियर), घनश्याम शर्मा (गायत्री रोड लाइन्स), लोकनाथ महतो (मेरठ मुज्जफर नगर लॉरी ब्रोकर), मनीष चौधरी (वारिश रोडवेज), मोहम्मद इमरान (कलकत्ता हैदराबाद रोड किंग), नीरज कुमार ग्रोवर (धीरज रोडवेज), प्रवीण कुमार (अंकुर कैरियर), राजकिशोर सिंह “राजू” (गौरव ट्रांसपोर्ट एजेंसी), रणजीत तिवारी (गया औरंगाबाद ट्रांसपोर्ट सर्विस), रविन्द्र नाथ दुबे (परशुराम रोडवेज), ऋषिदेव यादव (हजारीबाग रोड लाइन्स), श्यामबिहारी सिंह (मां अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड), उदित नारायण सिंह ‘मुन्ना’ (नालन्दा रोड कैरियर) शामिल हैं.
चुनाव पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह और सह चुनाव पदाधिकारी विनोद बगड़िया ने बताया कि नामांकन पत्र की जांच होने के बाद चुनाव होना तय है. 8 नवंबर को रांची स्थित दिगंबर जैन भवन में चुनाव कराया जायेगा. रांची, रामगढ़, कुजू, पतरातू के सदस्य मतदान कर कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव करेंगे.

