रांची: झारखंड विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तापक्ष की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक रवींद्रनाथ महतो के पक्ष में छह सेट में पर्चा दाखिल किया गया है और उनका विधानसभा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है.
सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा और चालू वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट पेष किया जाएगा.
राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान का काम सत्र के अंतिम दिन आठ जनवरी होगा, वहीं आठ जनवरी को ही भोजनावकाश के बाद चालू वित्तीय वर्ष के द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और मतदान के बाद इसे पारित कराया जाएगा.

