ज्योत्सना,
खूंटी: तोरपा विधानसभा क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन भाजपा के जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो एवं तोरपा विधानसभा उम्मीदवार कोचे मुंडा के द्वारा सम्पन हुआ.
कार्यालय उद्घाटन से पूर्व विधिवत पूजा पाठ करायी गयी. बड़ी संख्या में भाजपा के महिला पुरुष और युवा कार्यकर्त्ता उद्घाटन में शामिल हुए. उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से आसाम के सांसद दिलीप सेकिया एवं उत्तराखंड के विधायक महेंद्र भट्ट शामिल हुए.
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल, महामंत्री कृपासिंधु बेहरा, संजय नाग, राजू महतो, चंद्रशेखर गुप्ता, संतोष जायसवाल, जिला परिषद अध्य्क्ष जोनिका गुड़िया, मन्नू मुंडा, शफीक खान, लीलू पहान, विनोद भगत, निखिल कंडुलना समेत अन्य कार्यकर्त्ता शामिल हुए.

