BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव की तैयारियां पूरी, संवेदनशील बूथों पर रखी जायेगी खास नजर

by bnnbharat.com
November 22, 2019
in समाचार
चुनाव की तैयारियां पूरी, संवेदनशील बूथों पर रखी जायेगी खास नजर
Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना,

खूंटी:  खूंटी और तोरपा विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सूरज कुमार व पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के साथ प्रेस सम्मेलन आयोजित कर चुनावी तैयारी की जानकारी दी. खूंटी और तोरपा विधान सभा क्षेत्र में सात दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 23 दिसंबर को की जाएगी.

चुनाव को भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए 19 कोषांगों का गठन किया गया है. पिछले चुनाव में जिन बूथों पर कम मतदान हुआ, विशेषकर संवेदनशील बूथों पर खास नजर रखी जायेगी. संवेदनशील बूथों के मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. ऐसे संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहेगी.

खूंटी जिले में कुल 536 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस बार के चुनाव में जिले के कुुल 391038 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंग. इनमें खूंटी विधान सभा क्षेत्र में 181024, तोरपा विधान सभा क्षेत्र में 210014 मतदाता शामिल हैं. खूंटी विधान सभा सीट के लिए 297, तोरपा के लिए 163 और तमाड़ विधान सभा सीट के लिए जिले के अड़की क्षेत्र में 76 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि कुल 66 क्लस्टर बनाये गए है और सेक्टर मजिस्ट्रेट की संख्या 72 है. सफलता पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कुल 144 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएग. मतदाता पर्ची 25 से 30 तारीख तक बीएलओ के माध्यम से सभी मतदाताओं तक पहुंचा दिया जाएगा.

तोरपा विधान सभा सीट के लिए अब 8 उम्मीदवार मैदान में हैं और खूंटी विधान सभा सीट के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव की घोषणा होते ही खूंटी जिला में पड़ने वाले चुनाव क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गई है. इसके तहत क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन को बिना अनुमति के नहीं करना है. पांच से अधिक व्यक्तियों को एकत्र होने की अनुमति नहीं होग. किसी प्रकार के हरवे-हथियार को लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेग. उन्होंने बताया कि 6 एफएसटी, 8 एसएसटी तीन पालियों में कार्यरत है.

खूंटी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि लोग चुनाव में भयमुक्त होकर मतदान करें.  सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जा रही ह. चुनाव के दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. केंद्रीय अर्धसैनिक बल की भी तैनाती की जाएगी.  जिले में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल है. बावजूद इसके दूसरे जिलों से भी सुरक्षा बलों को बुलाया जाएगा. संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर खास नजर रहेगी.

इन बूथों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों समेत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी, ताकि लोग भयमुक्त वातवरण में मतदान कर सकें. आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान चल रहा है. आपराधिक व उपद्रवी तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा प्रत्याशी किशुन दास आज करेंगे नामांकन, सीएम समेत पार्टी के दिग्गज रहेंगे मौजूद

Next Post

8 उम्मीदवार हैं तोरपा विधान सभा सीट के लिए मैदान में

Next Post
8 उम्मीदवार हैं तोरपा विधान सभा सीट के लिए मैदान में

8 उम्मीदवार हैं तोरपा विधान सभा सीट के लिए मैदान में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d