BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में चुनावी सरगर्मी तेज, JVM प्रत्याशी ने BJP को बताया झूठे आश्वासनों की पार्टी

by bnnbharat.com
November 23, 2019
in Uncategorized
झारखंड में चुनावी सरगर्मी तेज, JVM प्रत्याशी ने BJP को बताया झूठे आश्वासनों की पार्टी

झारखंड में चुनावी सरगर्मी तेज, JVM प्रत्याशी ने BJP को बताया झूठे आश्वासनों की पार्टी

Share on FacebookShare on Twitter

गुड़िया/अरबाज,

चतरा: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण की 17 सीटों के लिए नामांकन प्रकिया जारी है. इसी क्रम में सिमरिया विधानसभा सीट से जेवीएम प्रत्याशी रामदेव सिंह भोक्ता ने गुरुवार को अपने नामांकन दाखिल के दौरान बीजेपी और महागठबंधन पर जमकर बरसे.

विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी बयानबाजी तेज हो रही है. सिमरिया विधानसभा सीट से जेवीएम प्रत्याशी रामदेव भोक्ता ने अपने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि 65 पार का नारा को बुलंद करने वाली बीजेपी झारखंड में भाषण, राशन और झूठे आश्वासन के बल पर टिकी है.

पूरे प्रदेश के सत्ताधारी पार्टियों के नेताओं ने विकास के नाम पर जनकल्याणकारी योजनाओं में बिचौलियों के माध्यम से गरीबों के पैसों की लूट की है. जिसका पर्दाफाश इस चुनाव में हो रहा है. ऐसे में इनके विकास विरोधी नीतियों और सिद्धांतो से जनता उब चुकी है और इसबार चुनाव में वे आर-पार के मूड में हैं.

सिमरिया विधानसभा सीट से नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद रामदेव सिंह भोक्ता ने कहा कि झारखंड में लंबे समय तक सत्ता पर काबिज रहने वाले राजनीतिक दलों और उसके नेताओं ने ठगबंधन कर राज्य को लूटा है. वहीं, जब चुनाव नजदीक आते ही सभी ठगबंधन के लोग लूट करने के बाद अपने-अपने ग्रुप के साथ अलग हो जाते हैं.

उन्होंने कहा कि सत्ता के लोभ में बीजेपी और महागठबंधन के लोग सरकार बनाने के समय एक साथ हो जाते हैं और चुनाव आते ही अलग-अलग टीमों में बंट जाते हैं. इस तरह से सत्ता के लोभी नेता ग्रुप बनाकर जनता को गुमराह करने में जुटे हुए हैं. उन्होंने अपनी जीत को लेकर कहा कि सिमरिया की जनता हमेशा से इतिहास बनाते आई है और इस बार भी अपने वोट से विकास की गाथा लिखते हुए इस सीट से जेवीएम की जीत का हैट्रिक लगवाएगी.

सिमरिया विधानसभा सीट से जेवीएम प्रत्याशी रामदेव सिंह भोक्ता ने बीजेपी-आजसू के गठबंधन और महागठबंधन में शामिल दलों को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में काबिज रहने वाली इन पार्टियों के नेताओं ने राज्य को लूटने का काम किया है. ऐसे में जब इन नेताओं को सत्ता खोने का भय सत्ता रहा है तब ये विचलित होकर पुनः सत्ता हासिल करने की फिराक में गठबंधन के नाम पर ठगबंधन करते हैं और जनता को बेवकूफ बनाने का काम करते हैं.

बीजेपी पर हमला बोलते हुए रामदेव ने कहा कि देश और राज्य में डबल इंजन की सरकार रहने के बावजूद इस क्षेत्र का विकास नहीं होना कहीं ना कहीं बीजेपी विधायकों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती है. इनके लापरवाह कार्यशैली के कारण ही न तो क्षेत्र का विकास हुआ और न ही कल-कारखाने स्थापित हुए. ऐसे में अब जेवीएम ही झारखंड के अधूरे विकास को पूरा करेगा.

रामदेव सिंह भोक्ता ने सिमरिया की जनता को भरोसा देते हुए कहा कि अगर इस विधानसभा की जनता का आशीर्वाद मुझे मिलता है तो वह इस क्षेत्र के अधूरे सपने को पूरा करेंगे. वहीं, प्राथमिकता के आधार पर कोयलांचल में व्याप्त कुव्यवस्था को दुरुस्त करते हुए रैयतों को न सिर्फ उनका अधिकार दिलाएंगे, बल्कि सालों पुरानी समस्याओं से भी निजात दिलाएंगे. उन्होंने कहा कि ईटखोरी स्थित बक्सा नहर की मरम्मत कराकर स्थानीय किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध कराएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तीन प्रत्याशियो ने किया नामांकन पर्चा दाखिल, दो ने खरीदा पर्चा

Next Post

पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़, 4 शहीद

Next Post
पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़, 4 शहीद

पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़, 4 शहीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d