BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सितंबर में हो सकता है चुनाव का ऐलान: सीएम नीतीश

by bnnbharat.com
August 21, 2020
in Uncategorized
धैर्य रखें, सभी को वापस लाने के लिए कदम उठा रहे हैं: नीतीश कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के समय से होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सितंबर में चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है. चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

केंद्रीय चुनाव आयोग, बिहार के राज्य चुनाव आयोग के लगातार संपर्क में है. राज्य के हालात की रिपोर्ट लगातार आयोग मांग रहा है. चुनाव आयोग अपने स्तर से सभी तैयारियां, नवंबर में विधानसभा के खत्म होते कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए करने में जुटा है. राज्य में मतदान कर्मियों को चुनाव कराने की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है.

29 नवंबर को समाप्त होगा बिहार विधानसभा का कार्यकाल

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा. बिहार में समय से चुनाव कराने या टालने को लेकर राजनीतिक दलों की राय बंटी हुई नजर आ रही है. सत्तापक्ष समय से चुनाव कराने पर जोर दे रहा है, तो कोरोना का हवाला देते हुए विपक्ष चुनाव टालने की मांग उठा चुका है. सभी राजनीतिक दल 11 अगस्त तक अपने सुझाव भी चुनाव आयोग के पास भेज चुके हैं.

नीतीश कुमार ने कहा- अगली बार लोगों ने सेवा करने का मौका दिया तो…

अगर अगली बार लोगों ने सेवा करने का मौका फिर से दिया तो वह गांवों को आपस में जोडने के साथ-साथ उन्हें राज्य राजमार्ग व राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए कार्य करेंगे. नीतीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ग्रामीण कार्य विभाग की 15192.88 करोड रुपए की लागत की 14405 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करते हुए यह टिप्पणी की.

उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि अगली बार अगर लोगों ने फिर से सेवा का मौका दिया तो हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी का प्रबंध करेंगे. नीतीश ने कहा कि हम राज नहीं करते बल्कि हम करते हैं. सेवा ही हमारा धर्म है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गणेश चतुर्थी 2020: उर्वशी रौतेला ने कहा- गणपति के आगमन के साथ हर घर में एक नई शुरुआत हो

Next Post

पं. राजकुमार शुक्ल की 145वीं जयंती पर साहित्योदय शब्दांजलि का हुआ विशेष आयोजन

Next Post
पं. राजकुमार शुक्ल की 145वीं जयंती पर साहित्योदय शब्दांजलि का हुआ विशेष आयोजन

पं. राजकुमार शुक्ल की 145वीं जयंती पर साहित्योदय शब्दांजलि का हुआ विशेष आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d