BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विकास और प्रलोभन का चुनावी दंगल

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
बिहार चुनाव: राजनीतिक कार्यक्रमों को मंजूरी, शामिल हो सकेंगे सौ लोग
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: इस वर्ष बिहार विधानसभा के गठन के लिए 3 चरणों में मतदान हो रहा है. बिहार में विधानसभा चुनाव का बहुत ही खास महत्व है और बिहार की जनता इस चुनावी दंगल में बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेगी.

इस चुनाव से अगले 5 साल का भविष्य तय होता है. यह बिहार के लिए बहुत ही निर्णायक स्थिति होगी, क्योंकि जो भी पार्टी बहुमत में आती है उसी की सरकार बनती है और अगले 5 वर्षों तक उसी के हाथ में बागडोर होती है. चुनाव का समय जनता के लिए बहुत कठिन वक्त होता है, क्योंकि वह कनफ्यूज रहती है कि किसे वोट दे और किसे नहीं.

कई बार जनता इनके झूठे लुभावने वादों के झांसे में आकर गलत निर्णय ले लेती है और बाद में ठगा हुआ महसूस करती है. जनता-जनार्दन के लिए यह समय बहुत ही सूझ-बूझ वाला होना चाहिए ताकि बिहार के लिए उपयुक्त नेतृत्व का चयन हो सके. बिहार की राजनीति में फिलहाल ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विकास और प्रलोभन के बीच चुनावी दंगल है.

कोई विकास की रूपरेखा बनाकर तो कोई लंबे-चौड़े प्रलोभन देकर जनता को लुभाना चाहता है. यह सर्वविदित है कि चुनावी वादे को चुनाव जीतने के बाद दरकिनार कर दिया जाता है. देखना यह है कि जनता-जनार्दन विकास को पसंद करती है या प्रलोभनों के झांसे में आकर बिहार गर्त में ढकेल देती है? अब सवाल यह उठता है कि बिहार का शीर्षतम नेता कैसा हो? तो इस पर गहन चिंतन करने की आवश्यकता है.

बिहार का मुख्यमंत्री वैसा हो जिसमें बिहार के लिए कुछ कर गुजरने की प्रबल इच्छाशक्ति हो, साथ ही उसमें नेतृत्व करने की अद्भूत क्षमता हो और त्वरित एवं सटीक निर्णय लेने का गुण भी समाहित हो तथा जो राज्य के प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रेरित कर सकें. इसके साथ ही बिहार से अशिक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के उन्मूलन हेतु कारगर कदम उठाने का साहस कर सके. जो समय के साथ सही दिशा में बदलाव लाने हेतु बेहतर कार्य करते हुए बिहार को प्रगतिशील रूप में स्थापित कर सके.

बिहारवासी इस चुनाव के महाकुंभ से सशक्त और विवेकशील नेतृत्व वाले नेता को ही चुनना चाहिए. कारण कि यदि सही नेतृत्व सत्ता में नहीं आता है तो बिहार के लिए यह बहुत ही घातक सिद्ध हो सकता है, क्योंकि बिहार कोई बच्चों का झुनझुना नहीं है कि जो किसी के भी हाथों में दे दिया जाए. इसे योग्य व्यक्ति के हाथों में ही सौंपा जाना चाहिए ताकि बिहार में तरक्की के रास्ते खुल सके व जीवन के हर क्षेत्र में बिहार राज्य आत्मनिर्भर बन सके.

चुनाव में जनता का फैसला बहुत ही अहम होता है, क्योंकि इनके द्वारा ही राज्य के नेतृत्व का चयन होता है. यह शत-प्रतिशत सत्य है कि सही नेतृत्व ही राज्य को सही दिशा प्रदान कर सकता है. किसी ने सच ही कहा है कि ‘पतझड़ हुए बिना पेड़ों पर नए पत्ते नहीं आते और कठिनाई और संघर्ष सहे बिना अच्छे दिन नहीं आते’. अत: बिहार की जनता कठिनाई और संघर्ष से डरे नहीं बल्कि उन्हें स्वीकार करे और योग्य नेता का चयन करे.

सन् 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता को तय करना है कि बिहार उन्नति की ओर अग्रसर हो या अवनति की ओर? यदि बिहारवासी सही नेतृत्व पर अपना विश्वास जताते हैं तो यकीनन आने वाले समय में बिहार विकास और खुशहाली की ओर अग्रसर होगा और गलती से बिहार की बागडोर कमजोर नेतृत्व के हाथों में जाती है तो यह बात बिहार के लिए बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण साबित होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दो वर्षों से बगैर रुके चापाकल से निकल रहा है पानी

Next Post

पीएम मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

Next Post
भारत की जनता ने लड़ी कोरोना के खिलाफ लड़ाई, देश को बनाया आत्मनिर्भर: PM मोदी

पीएम मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d