BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 से 28 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी इलेक्ट्रिक साइकल , कीमत 31,980

by bnnbharat.com
February 21, 2021
in समाचार
5 से 28 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी इलेक्ट्रिक साइकल , कीमत 31,980
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः पेट्रोल डीजल की बढती कीमत के बीच ऑटोमोबाइल कंपनियां इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों की लॉन्चिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं. बाजार में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड हर साल बढ़ती जा रही है. बड़ी कंपनियों में गिने जाने वाली Nexzu मोबिलिटी ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक साइकिल को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसका नाम Rompus+ रखा है.

भारतीय मार्केट में इसकी कीमत 31,980 रुपये है. ग्राहक नई Rompus+ इलेक्ट्रिक साइकिल को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं. इसके अलावा ग्राहक इसे Nexzu के डीलरशिप्स पर खरीद सकते हैं. वहीं, आने वाले दिनों में कंपनी इस इलेक्ट्रिक साइकिल की अमेजन और पेटीएम पर जल्द बिक्री शुरू करेगी.

Nexzu की Rompus+ इलेक्ट्रिक साइकिल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहक इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर और नॉर्मल साइकिल दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें पावर के लिए लिथियम-ऑयन 5.2Ah बैटरी दी गई है, जो साइकिल के फ्रेम में लगी है. इसके अलावा इसमें BLDC 250W 36V का मोटर दिया गया है.

चार्जिंग की बात करें तो Nexzu Rompus+ इलेक्ट्रिक साइकिल को फुल चार्ज होने में 2.5 से 3 घंटे का समय लगता है. बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. इनमें स्लो, मीडियम और फास्ट शामिल हैं. इसमें डुअल डिस्क इलेक्ट्रिक ब्रेक्स दिए गए हैं.

रफ्तार की बात करें, तो Nexzu Rompus+ इलेक्ट्रिक साइकिल में ग्राहकों को 25 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलेगी. इसके अलावा इसमें डीसेंट माइलेज भी मिलेगा. Pedelec मोड में यह इलेक्ट्रिक साइकिल 25 से 28 किलोमीटर तक का सफर देगी. वहीं, Throttle मोड में इसमें 22 किलोमीटर तक का रेंज मिलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुणे में स्कू ल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद, नाइट कर्फ्यू का ऐलान

Next Post

संजीव सिंह धनबाद से दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट

Next Post
संजीव सिंह धनबाद से दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट

संजीव सिंह धनबाद से दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d