BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विद्युत शवदाह गृह की टेस्टिंग सफल, जल्द चालू होगा

मशीनों को दुरुस्त करने का काम जारी

by bnnbharat.com
May 13, 2020
in Uncategorized
विद्युत शवदाह गृह की टेस्टिंग सफल, जल्द चालू होगा

विद्युत शवदाह गृह की टेस्टिंग सफल, जल्द चालू होगा शवदाह गृह

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बहुत जल्द ही हरमू का विद्युत शवदाह गृह चालू कर दिया जाएगा. इसकी तैयारी कर दी गई है. विद्युत शवदाह गृह के संचालन का जिम्मा मारवाड़ी सहायक समिति को दिया गया है. सहायक समिति की अगुवाई में तैयारी की जा रही है. वहां लगाई गई चिमनी की मरम्मत का काम कर लिया गया है. मंगलवार को शवदाह में लगाई गई चिमनी का ट्रायल भी किया गया जो पूरी तरह सफल रहा. इस बार शवदाह गृह में लगाए गए दोनों चेंबर के गैस को चालू किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा. अब शवदाह गृह में डेड बॉडी को जलाकर अंतिम परीक्षण किया जाएगा. नगर आयुक्त ने रिम्स प्रशासन को पत्र लिखकर एक लावारिस लाश उपलब्ध कराने का आग्रह किया है ताकि, अंतिम परीक्षण की जा सके. अंतिम परीक्षण सफल रहा तो यहीं शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

टेस्टिंग हो चुकी है: प्रदीप

मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया ने बताया कि शवदाह गृह में नई टेक्नोलॉजी से डेड बॉडी जलाई जाएगी. साफ-सफाई का काम भी चल रहा है. सारे मशीनों को दुरुस्त कर दिया गया है, उसकी टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है.

एक शव को जलाने में एक गैस सिलिंडर लगेगा

पहले बिजली से डेड बॉडी जलाने की व्यवस्था थी उसे हटा दिया गया है. यहां लगाए गए चेंबर को गैस से ही गर्म किया जाएगा. उन्होंने बताया कि एक गैस सिलेंडर में एक डेड बॉडी पूरी तरह जल जाएगी. बॉडी जलाने में लागत काफी कम आएगी और लकड़ी का इस्तेमाल नहीं होने से पर्यावरण का भी संरक्षण होगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल शवदाहगृह के अंदर और बाहर बचे हुए कार्यों को पूरा कराया जा रहा है. जल्द ही विधिवत इसका उद्घाटन कराया जाएगा. इसके बाद यहीं पर डेड बॉडी जलाई जाएगी.

शवदाह गृह चालू करने पर सम्भवतः फैसला आज

मारवाड़ी सहायक समिति के प्रदीप राजगढ़िया ने बताया कि विद्युत शवदाह गृह कब से चालू होगा इसपर सम्भवतः आज फैसला हो जाएगा. साथ ही शुल्क क्या रखा जाय इसपर भी निर्णय ले लिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूपी सरकार करेगी औद्योगिक नीति में बदलाव

Next Post

जमीन में खजाने की भविष्यवाणी करने वाले शोभन सरकार ब्रह्मलीन, लॉक डाउन में भी उमड़ी भीड़, पुलिस के छूटे पसीने

Next Post
जमीन में खजाने की भविष्यवाणी करने वाले शोभन सरकार ब्रह्मलीन, लॉक डाउन में भी उमड़ी भीड़, पुलिस के छूटे पसीने

जमीन में खजाने की भविष्यवाणी करने वाले शोभन सरकार ब्रह्मलीन, लॉक डाउन में भी उमड़ी भीड़, पुलिस के छूटे पसीने

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d