BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिजली कर्मी खैरात में जनसेवा नहीं कर रहे, अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति का होगा खुलासा: कांग्रेस

by bnnbharat.com
July 21, 2020
in समाचार
बिजली कर्मी खैरात में जनसेवा नहीं कर रहे, अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति का होगा खुलासा: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि बिजली विभाग और केईएल कंपनी की लापरवाही से लोगों की जान मुश्किल में है, वहीं इस तरह की घोर लापरवाही के मामले की लीपापोती करते हुए यह कहना कि कोकर के जिस स्थान पर एक आम व्यक्ति के साथ हादसा हुआ, उस भूमिगत केबुल में करंट ही प्रवाहित नहीं हो रहा था, यह कथन आश्चर्यचकित करने वाला है. उन्होंने कहा कि विद्युत डिप्लोमा अभियंता संघ के कर्मी खैरात में कोई जनसेवा का काम नहीं कर रहे है, बल्कि कार्यां में घोर लापरवाही और अनियमितता बरतते हुए जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में लगे है.

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि संघ के बैनर तले दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों को बचाने की कोशिश कर ऐसी इस घटना की उच्चस्तरीय तकनीकी टीम के सदस्यों द्वारा ही जांच करा ली जाए. संघ की ओर से जारी बयान देवकमल अस्पताल में घायल व्यक्ति के जख्म पर नमक छिड़कने के सामान है और इस तरह का बयान जारी करने वाले तथाकथित नेताओं को इस बात का अफसोस हो रहा है कि उनकी लापरवाही से करंट लगने के बावजूद कोई व्यक्ति जीवित कैसे बच गया.

उन्होंने कहा कि गलती करने के बावजूद इस तरह की बात करने वालों को इतनी हिम्मत कहां से आती है, यह भी जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि 19वर्षां में ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों ने कितनी धन संपत्ति अर्जित की है, इसका ब्यौरा भी जल्द ही सामने आएगा। साथ ही पांच वर्षां में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के शासनकाल में इनके द्वारा किये गये जनसेवा की मुकम्मल जानकारी भी दी जाएगी.

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी इस बात की भी मांग करती है कि रांची ही नहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में भी बिजली विभाग की लापरवाही के कारण जो भी मौत या घायल होने की घटना हुई है, उन सारे मामलों की जांच करा ली जाए. उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही के कारण सिर्फ आम नागरिक ही नहीं, बल्कि बिजली विभाग में कार्यरत लाइनमैन और अन्य कर्मी भी हादसे के शिकार हो जाते है, पार्टी ऐसे सभी मामलों में पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के सहयोग से ऐसे लापरवाही के मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष तेज करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘होम क्वारंटाइन’ में रहकर ही हराया जा सकता है कोरोना

Next Post

‘विकास कार्य योजना’ को लेकर की गई समीक्षा बैठक

Next Post
‘विकास कार्य योजना’ को लेकर की गई समीक्षा बैठक

'विकास कार्य योजना' को लेकर की गई समीक्षा बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d