BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रस्ताव वापस ना लेने पर कर्मचारियों ने दी जेल भरने की चेतावनी

by bnnbharat.com
September 30, 2020
in समाचार
निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रस्ताव वापस ना लेने पर कर्मचारियों ने दी जेल भरने की चेतावनी
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह,

UP: निजीकरण के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के क्रम में केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा दिनांक 29 सितंबर को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति गोरखपुर के बैनर तले गोरखपुर क्षेत्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय मोहद्दीपुर के प्रांगण में उपस्थित होकर निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की एवं सरकार को आगाह किया की सरकार कल के मशाल जुलूस से से सबक लेते हुए अविलंब प्रस्तावित निजीकरण को वापस लेने की कार्यवाही करें. अन्यथा की स्थिति में हम सभी कर्मचारी जेल भरने से भी पीछे नहीं हटेंगे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर वीके चौधरी एवं संचालन इंजीनियर दीपक गुप्ता ने किया. विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति गोरखपुर को कल के मशाल जुलूस के साथ ही विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन का समर्थन भी प्राप्त हुआ.

कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा किकर्मचारी जो सरकार की एक आवाज पर अपनी जान की परवाह न करते हुए निरंतर कार्य करते रहे उनको यह प्रतिफल मिल रहा है तो आम जनता इस सरकार से क्या अपेक्षा कर सकती है.इंजीनियर सरोजिनी सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम गोरखपुर के निवासी हैं और जिन योगी महाराज को हम अपना मुखिया मानते हैं, अपना अगुआ मानते हैं, जो बरसों से हमारे गोरखपुर का नेतृत्व करते आए हैं, वह बिना हमारा और हमारे परिवार का ख्याल किए इस तरह का संवेदनहीन निर्णय कैसे ले सकते हैं यह हमारी समझ से परे है.
नरसिंह मौर्या ने एक स्वरचित सुंदरकांड के माध्यम से सरकार पर हमला किया कि हम सरकारी हैं तो हमें सरकारी ही रहने दें, हमे प्राईवेट करने का दुस्साहस ना करें, क्योंकि यदि विद्युत विभाग प्राइवेट हो गया तो आम जनता में त्राहि-त्राहि मच जाएगी. जिससे सरकार की छवि धूमिल होगी और आने वाले चुनाव में इसका विपरीत असर सरकार पर पड़ सकता है.

इंजीनियर शिवम चौधरी ने सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि जो सरकार कहती है कि मैं देश नहीं बिकने दूंगा, वह एक-एक करके बीएसएनल, गेल, BHEL, एयरपोर्ट, रेलवे सहित अनेक विभागों को लगातार बेचती जा रही है. यह दोगली सरकार यह बात जान ले कि हम जान दे देंगे लेकिन गोरखपुर की धरती पर किसी निजी कंपनी को टिकने नहीं देंगे.

बृजेश त्रिपाठी ने गोरखपुर के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि आप हमें संख्या बल दीजिए हम इस सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे, लेकिन सरकार के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे.
कार्यक्रम में विपिन सिंह, मनीष राय, संदीप श्रीवास्तव, राम अवतार यादव, सरोजनी सिंह, विनीता सिंह, पूजा सिंह, नीति मिश्रा, रंजना कनौजिया, राहुल श्रीवास्तव, रमेश सहानी, प्रदीप सिंह, शशि कपूर, पुष्पेंद्र सिंह, मुकेश यादव, प्रभुनाथ प्रसाद, रामकिशन, सुजीत सिंह, हरिश्चंद्र समेत सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सपा नेताओं ने की गुलरिहा डबल शिक्षिका मर्डर केस का खुलासा करने की मांग

Next Post

अमित अग्रवाल के कालेधन की जांच सीबीआई एवं ईडी करे: भाजपा

Next Post
भाजपा नेता के छोटे भाई का निधन

अमित अग्रवाल के कालेधन की जांच सीबीआई एवं ईडी करे: भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d