BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सल प्रभावित ऊपरघाट में हाथि‍यों ने फिर मचाया आतंक

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
जंगली हाथियों का आतंक, गोला वन क्षेत्र में किया गया हाई अलर्ट
Share on FacebookShare on Twitter


बेरमोःनावाडीह प्रखंड के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलामू में सोमवार की रात दो जंगली हाथी की धमक से एक बार फिर ऊपरघाट के लोग सहम गए है . हालांकि इस दौरान हाथी से किसी के जान माल की नुकसान होने की सूचना नहीं है . किन्तु हाथी के प्रवेश करने की सूचना मात्र से यहां के लोग दहशतजदा है . मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है . वन विभाग हाथी की पता करने में जुटी हुई है.जानकारी अनुसार बीते रात बड़कीकुड़ी जंगल से सोमवार की अद्वरात्रि दो जंगली हाथी पलामू जंगल में प्रवेश किया . इस क्रम में हाथी ने पलामू निवासी बानेश्वर महतो, आकाश महतो, प्रमोद महतो का चहारदीवारी तोड़ दिया.
वहीं विभुती महतो के खेत में लगे गेंहू, ईश्वर महतो के खेत में लगे बिट व प्याज के फसल, विनोद महतो, सुभाष महतो, सीताराम महतो के बाड़ी में लगे सब्जी को नष्ट कर दिया. इसके अलावा गायत्री ज्ञान मंदिर पलामू के खिड़की को तोड़ने के बाद बरई की ओर चला गया.
फिलहाल हाथी के बरई जंगल में रहने की सूचना मिल रही है. नावाडीह प्रभारी वनपाल अजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि वन विभाग हाथी पर पैनी नजर रखी हुई है . हाथी द्वारा किए गए क्षति का आकलन किया जा रहा है . जिससे विभाग की ओर से क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाया जा सके.
मुर्मू ने लोगों से हाथी के समीप नहीं जाने एवं उसके साथ छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की है . वहीं सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने हाथी से हुए नुकसान की भरपाई करने सहित हाथी को ऊपरघाट के जंगल से बाहर निकालने की बात वन विभाग को कही है .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजमहल डाकघर का ताला तोड़ नौ लाख रुपये ले गए चोर

Next Post

विजय हजारे ट्राफी : बिहार का एक खिलाड़ी कोविड से संक्रमित

Next Post
कोरोना से ठीक होने के बाद कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं? जानें विशेषज्ञ क्या कहते हैं 

विजय हजारे ट्राफी : बिहार का एक खिलाड़ी कोविड से संक्रमित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d