BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाथियों ने मचा रखा है बड़कागांव में आतंक, कई घरों को कर चुका अब तक ध्वस्त

by bnnbharat.com
July 25, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग :-बड़कागांव प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र अंगो पंचायत के ग्राम पचड़ा में रात्रि लगभग 12:00 से 1:00 हाथियों ने सुखलाल मरांडी ,शंकर मरांडी जगदीश मांझी घर को ध्वस्त कर दिया एवं हजारों की नुकसान पहुंचाया ।वही सुखलाल मरांडी ने कहा कि मुझे रहने के लिए घर नहीं है किसी तरह घर बनाकर रह रहे थे।अंगों पंचायत के ग्राम पंचड़ा गांव के सुखलाल मरांडी एवं शंकर मंडी के घर को तोड़फोड़ कर भारी नुकसान किया।
इसके अलावा हाथियों ने पिछले दिनों नापो खुर्द पंचायत के किसान सोना साहू ,तपेश्वर नाथ साव, भलकेश्वर साव, राजेंद्र कुमार साव, ढलन साव ,हीरामन साव ,ओमप्रकाश साव, लोकी राणा के अलावा कई किसानों के खेतों में लगी धान के बिचड़े को रौंद डाला जिसके कारण किसानों को भारी क्षति हुई है।हाथियों के हमले में सुखलाल मरांडी एवं शंकर मरांडी अपने परिवार के साथ किसी तरह जान बचाया ।उसके परिवार के लोग बाल -बाल बचे हाथी जब दीवार तोड़कर घर के अन्दर सूंढ़ इधर उधर करने लगा हालात को देखते हुए मरांडी एवं उनके परिवार के सदस्य लोग ने जान बचाई।
हाथियों के द्वारा उत्पात में भारी नुकसान को देखते हुए पंचायत के मुखिया ,प्रमुख राजमुनी देवी, प्रमुख प्रतिनिधी कौलेश्वर गंझू पंचायत समिति सदस्य ने वन विभाग से पीड़ित परिवार के लिए जल्द से जल्द मुआवजे की मांग की है ताकि लोग अपने ध्वस्त घरों को बना सके सुरक्षित रह सके
मामले को लेकर रेंजर उदय चंद्र झा ने बताया कि जितने भी पीड़ित परिवार हैं हाथी के द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा अंचल से स्थल निरीक्षण सत्यापित करा कर दस्तावेज वन विभाग में जमा करावे वही हाथी को भगाने के लिए वन विभाग की ओर से लोगों को लगाया गया है भगाने का प्रयास किया जा रहा है।बताते चलें कि 8 माह पूर्व हाथियों के झुंड ने बड़कागांव प्रखंड के नापो खुर्द पंचायत निवासी लीलू साव सिमरातरी निवासी तुलसी महतो एवं मिर्जापुर निवासी युवक मोहम्मद हसीब अपने चपेट में ले कर मार डाला था। ग्रामीण पुरानी बातों को याद कर हाथी से लोग दूर रहना पसंद कर रहे हैं। तलसवार पंचायत के आस-पास के गांव मैं हाथी को लेकर दहशत बना हुआ है लोग रात को जाग कर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। हाथी चरही जंगल से होते हुए बड़कागांव के जंगल पहुंचा है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एस.जी.एफ में विभिन्न प्रखंडों के बच्चे हुए सामिल चयनित, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

Next Post

नगर आयुक्त मनोज कुमार ने मृतक फलक के परिवार से मिले बंधाया ढाँढस

Next Post

नगर आयुक्त मनोज कुमार ने मृतक फलक के परिवार से मिले बंधाया ढाँढस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d