BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सामाजिक सरोकार से जुड़कर शिक्षक के नैतिक कर्तव्य निर्वहन से समाज का उत्थान: टीईटी शिक्षक संघ

by bnnbharat.com
September 5, 2020
in समाचार
सामाजिक सरोकार से जुड़कर शिक्षक के नैतिक कर्तव्य निर्वहन से समाज का उत्थान: टीईटी शिक्षक संघ
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: टीईटी शिक्षक संघ मुंगेर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष सह प्रमंडलीय राहुल देव सिंह के नेतृत्व में शिक्षक दिवस के अवसर पर जरूरतमंद गरीब करीब एक सौ निसहाय आर्थिक रूप से विपन्न बच्चों मे होली फैमली स्कूल, नयागाव बजरंगबली चौक के निदेशक संजय कुमार एवं आयुष कुमार के उपस्थिति में सभी गरीब बच्चों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें रचनात्मक कार्य पुस्तके, कॉपी, कलर, पेन्सिल का वितरण किया गया. उक्त कार्यक्रम में टीईटी के प्रदेश संयोजक अमित विक्रम की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ.

जिलाध्यक्ष सह प्रमंडलीय राहुल देव सिंह एवं जिला महासचिव ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्तमान परिदृश्य में समाजिक तौर पर आज शिक्षकों की गरिमा धूल धूसरित हुई है आज के समाज में शिक्षकों को हेय दृष्टि से देखा जाने लगा है. गुरु की गरिमा खंडित हुई है, जिससे गुरु के प्रति समाज में नकारात्मक संदेश फैल रहा है, जिसे आज संवारने एवं संजोने की आवश्यकता है.

शिक्षकों को भी अपने कर्तव्य निर्वहन समर्पित भाव से सामाजिक सरोकार को ध्यानार्थ कर ही सफल इंसान का निर्माण कर स्वच्छ समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है. साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़कर गरीब किसान के बच्चों को निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर शिक्षित कर के उनके मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनमें शिक्षा का अलख जगा कर ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है.

होली फैमली स्कूल के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने टीईटी शिक्षक संघ के इस अनोखे पहल की सराहना की एवं कहा कि गरीब निसहाय बच्चों को इस प्रकार शैक्षणिक  संसाधन उपलब्ध किया जाता है तो आने वाले वक्त में यह बच्चे भी भारत के स्वर्णिम काल के योगदान का हिस्सा बनेंगे. साथ ही टीईटी शिक्षक संघ के इस शुरूआत से अन्य समाजिक सरोकार के पुरोधा को सीख लेने की बात कही.

जिलाध्यक्ष राहुल देव सिंह ने बताया कि सरकार के शिक्षा के लोक लुभावन महत्वाकांक्षी योजना आर्थिक रूप से समाज के अंतिम पंक्ति पर रह रहे गरीब बच्चों तक वास्तविक रूप से नहीं पहुंच पाने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में कई विसंगति पैदा करती है.

सरकारी विद्यालय में केवल एमडीएम, पोशाक, छात्रवृत्ति बांटकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त नहीं किया जा सकता. आज भी समाज में गरीब तबके के बहुत सारे बच्चे विद्यालय की पहुंच से दूर है. समाज में जागरूकता का अभाव है. ऐसे में टीईटी शिक्षक संघ मुंगेर के तरफ से यह एक नयी छोटी पहल की शुरुआत है जो कालान्तर में भी जारी रहेगी.

प्रदेश संयोजक अमित विक्रम ने बताया कि समाज के लोगों में यह धारणा है कि शिक्षक केवल अपनें स्वार्थपूर्ति हेतु वेतन भत्ते आदि की बढ़ोत्तरी हेतु आये दिन आन्दोलनरत रहते है जिससे समाज में शिक्षकों के प्रति वितृष्णा एवं असंतोष फैल गया है. सरकार भी शिक्षकों को समाजिक तौर पर अपमानित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रखी है.

ऐसे टीईटी शिक्षक संघ का गरीब निसहाय बच्चों को शैक्षणिक कार्य करने की सामग्री उपलब्ध करवाने के अनुकरणीय पहल निश्चित रूप से समाज में शिक्षकों के प्रति आम दुर्भावना निश्चित रूप से दुर होगा एवं शिक्षकों की खोयी प्रतिष्ठा समाज मे पुनः स्थापित होगा. साथ ही आम लोगों के बीच शिक्षकों के प्रति लोगों में साकारात्मक संदेश का संचार होगा एवं अनय लोग इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित होंगे.

 इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार एवं जिला सचिव संदीप कुमार, जिला कार्यकारणी सदस्य आशुतोष कुमार, कुणाल, देवाशीष कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आर्थिक तंगी से परेशान होकर जान देने वाले जोधी ठाकुर के परिवार को पारस नाथ मिश्रा ने की आर्थिक मदद

Next Post

स्नेहा हत्याकांड की सीबीआई जांच में देरी की बलि वेदी पर चढ़ी कांस्टेबल श्रुति: केशरी

Next Post
स्नेहा हत्याकांड की सीबीआई जांच में देरी की बलि वेदी पर चढ़ी कांस्टेबल श्रुति: केशरी

स्नेहा हत्याकांड की सीबीआई जांच में देरी की बलि वेदी पर चढ़ी कांस्टेबल श्रुति: केशरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d