BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घर के उपर से गुजरा ग्यारह हजार वोल्ट का तार, जान का खतरा

बिजली विभाग की लापरवाही परिवार के लोगों के जीवन पर भारी

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in Uncategorized
घर के उपर से गुजरा ग्यारह हजार वोल्ट का तार, जान का खतरा

घर के उपर से गुजरा ग्यारह हजार वोल्ट का तार, जान का खतरा

Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड के हरतुवा गांव में 11 हज़ार वोल्ट का तार इद्रीश मियां औऱ जैहदुल्हा मियां के घर की छत के एक फिट ऊपर से गुजरा है. जिससे परिवार वालों को हमेशा जान की खतरा रहता है. अपने जान को जोखिम में डाल कर ही छत पर जाते है. पिछले कुछ महीने पहले उन्हीं के घर की 6 साल की बच्ची तार की चपेट में आकर पूरी तरह झुलस गई थीं .

जिसके बाद लेस्लीगंज थाना में शिकायत करने के बाद जांच करके कनीय अभियंता और सदर एसडीओ ने आश्वासन दिया था कि तार को साइड करवा देंगे लेकिन 6 महीने बाद भी हालात ज्यो का त्यों है.  8 जून की रात अचानक घर के छत पर 11 हजार का तार गिर गया. भगवान का शुक्र था कि इस भयंकर गर्मी में भी लोग छत पर नहीं सोये थे नहीं तो जान भी जा सकती थीं.

अगर इस पर त्वरित कार्रवाई करके इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पूरा परिवार बाध्य होकर थाना में अन्न जल त्याग कर शरण लेने चलें जायेंगे. भुक्तभोगी परिवार वालों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने उनके घर के छत के ऊपर से जबरन ग्यारह हजार वोल्ट के तार ले गए हैं. कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से घर के ऊपर से गुजरे हुए ग्यारह वोल्ट वाला तार हटाने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक विभाग द्वारा इस पर कोई करवाई नहीं किया गया.

नतीजा है कि कुछ दिन पूर्व 6 वर्ष के बच्चे बिजली के करंट के चपेट में आने से जल गई. अभी भी बच्ची के शरीर में बिजली से जले होने का निशान है. परिवार वालों ने बिजली विभाग के अधिकारियों व पलामू उपायुक्त से मामले की शिकायत की है. वही इस संबंध में पूछे जाने पर बिजली विभाग के जेई संतोष कुमार मंडल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पहले से 11 हजार का तार गुजरा हुआ है. बाद में नीचे से घर बनाया गया है जिसके कारण बिजली के करंट की चपेट में आने से एक बच्ची झुलस गई थी.

विभाग  का कहना है कि घर के ऊपर से गुजरी ग्यारह हजार वोल्ट वाली तार को हटाने का प्रयास किया जा रहा है. बहुत जल्द तार को हटा दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सफाई कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने से किया हंगामा

Next Post

24 घंटे में चोरी की घटना का खुलासा, 2 चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Next Post
24 घंटे में चोरी की घटना का खुलासा, 2 चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

24 घंटे में चोरी की घटना का खुलासा, 2 चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d