BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संबल योजना के पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहें: संभाग आयुक्त

by bnnbharat.com
August 11, 2020
in Uncategorized
संबल योजना के पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहें: संभाग आयुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: संभाग आयुक्त एम बी ओझा ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों का सत्यापन कर यह सुनिश्चित करें कि संबल योजना के पात्र एवं जरूरतमंद श्रमिक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें और योजनाओं की निरंतर समीक्षा भी करें.

संभाग आयुक्त एम बी ओझा ने उक्त आशय के निर्देश सोमवार को संभाग आयुक्त कार्यालय में आयोजित अंतरविभागीय समन्व्य समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए. बैठक में उपायुक्त राजस्व आर पी भारती, संयुक्त आयुक्त विकास रामकुमार शर्मा सहित संभाग स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे.

संभाग आयुक्त ओझा ने शासन की हितग्राहीमूलक विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना काल को देखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चे एवं धात्री माताएं नहीं आ पा रही हैं.

ऐसी स्थिति में केन्द्र से मिलने वाली सेवाओं के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत संभाग में कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे. उन्होंने सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए संयुक्त पंजीयक सहकारिता को निर्देश दिए कि अवैध गृह निर्माण समितियों एवं सहकारी समितियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करें. ऐसी समितियां जिनके द्वारा न्यायालय से स्थगन ले लिया है, ऐसे प्रकरणों में स्थगन रिक्त कराने की भी कार्रवाई करें.

ओझा ने विभिन्न निकायों में लंबित लोकल फंड की कंडिकाओं के निराकरण की कार्रवाई गठित टीम द्वारा किए जाने के संयुक्त संचालक लोकल फंड को निर्देश दिए.

संभाग आयुक्त ने संबल योजना की समीक्षा करते हुए श्रम विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों का सत्यापन कर यह सुनिश्चित करें कि जरूरतमंद एवं पात्र श्रमिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें.

संभाग आयुक्त ने संभाग के सभी जिलों में सोयाबीन के साथ अन्य खरीफ फसलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संयुक्त संचालक कृषि को निर्देश दिए कि खरीफ फसलों के लिये किसानों को यूरिया एवं अन्य उर्वरक तथा कीटनाशक दवाओं के लिये परेशान न होना पड़े, यह सुनिश्चित करें.

उन्होंने मंडी बोर्ड द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण हों. सभी कृषि उपज मंडियों में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए किसानों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाए. मनरेगा के तहत पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों के प्रदाय रोजगार की भी समीक्षा की.

संबल योजना में संभाग में 4 लाख 25 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित

बैठक में बताया गया कि संबल योजना के तहत संभाग में 4 लाख 25 हजार 973 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कलेक्टर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नाथूराम सूत्रकार को घर जाकर किया सम्मानित

Next Post

आधार सीडिंग के काम में तेजी लाएं, नहीं तो होगी कार्यवाही: कलेक्टर

Next Post
आधार सीडिंग के काम में तेजी लाएं, नहीं तो होगी कार्यवाही: कलेक्टर

आधार सीडिंग के काम में तेजी लाएं, नहीं तो होगी कार्यवाही: कलेक्टर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d