BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शर्मनाक: धोनी की बेटी जीवा को रेप की धमकी, ट्विटर पर लोगों का भड़का गुस्सा

by bnnbharat.com
October 10, 2020
in समाचार
शर्मनाक: धोनी की बेटी जीवा को रेप की धमकी, ट्विटर पर लोगों का भड़का गुस्सा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स की हार के बाद एमएस धोनी की बेटी जीवा धोनी को रेप की धमकी मिलने लगी. रिपोर्ट के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी के इंस्टाग्राम पर जीवा धोनी को रेप की धमकी मिली है.

इतना ही नहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन से झल्लाए लोग धोनी की बेटी जीवा को गंदी-गंदी गालियां भी दे रहे हैं. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की बेटी जीवा 5 साल की हैं और एक नन्ही बच्ची के लिए सोशल मीडिया पर सामने आ रही.

इस तरह की घटिया सोच को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है. लोगों की मांग है कि जीवा को रेप की धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

गौरतलब है कि आईपीएल 2020 में 7 अक्टूबर की रात को अबु धाबी के मैदान में केकेआर ने सीएसके को 10 रनों से हरा दिया था. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी रावत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बेटी को लेकर आत्तिजनक कमेंट्स किए गए थे.

जिसको लेकर धोनी के फैंस में खासा गुस्सा है. हाल में ही हाथरस की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, और अब ऐसी वारदात हैरान कर रही है कि हम कैसे समाज में रहते हैं, जिसमें नैतिकता का पतन हो चुका है.

नगमा ने ट्वीट किया, ‘‘एक देश के तौर पर हम कहां खड़े हैं? यह बहुत ही शर्मनाक है कि आईपीएल में केकेआर से चेन्नई की हार के बाद लोगों ने धोनी की 5 साल की बेटी को रेप की धमकी दी. मिस्टर प्राइम मिनिस्टर हमारे देश में यह क्या हो रहा है?’’ नगमा ने हैशटैग में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ भी लिखा.

कर्नाटक की विधायक सौम्या रेड्डी ने कहा, ‘‘यह बहुत ही दुखद है. हमारे देश में क्या हो रहा है? यह हम किस ओर जा रहे हैं.’’ वहीं, महाराष्ट्र में शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा- आज सोशल मीडिया का किस तरह से गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. यह उसका बड़ा उदाहरण है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों के सशक्तिकरण में कृषि विधेयक मील का पत्‍थर साबित होगा: सांसद

Next Post

लंबित विवेचना में लापरवाही बरतने पर 2 दरोगा निलंबित

Next Post
लंबित विवेचना में लापरवाही बरतने पर 2 दरोगा निलंबित

लंबित विवेचना में लापरवाही बरतने पर 2 दरोगा निलंबित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d