BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शर्मनाक: 4 साल में नाबालिग से 44 लोगों ने की दरिंदगी, 32 FIR दर्ज

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in समाचार
अरावली की पहाड़ियों पर घूमने गई नाबालिग के साथ गैंगरेप
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली/मलप्पुरम: केरल में एक चौंका देने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है. निर्भया केंद्र पर काउंसलिंग के दौरान 17 वर्षीय पीड़िता ने जो बयान दिया वह सुनकर पुलिस अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई. बयान के अनुसार नाबालिक लड़की से पिछले चार साल में 44 अलग-अलग लोगों ने यौन उत्पीड़न किया. पूछताछ औऱ प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में 32 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. आज नाबालिग की उम्र 17 साल है यानी 13 साल की उम्र से ही वो दरिंदगी का शिकार है.

पुलिस के अनुसार केरल के मलप्पुरम (Malappuram) जिले के पांडिक्कड़ (Pandikkad) इलाके में एक 17 साल की नाबालिग से 44 लोगों ने यौन उत्पीड़न किया. उसके साथ रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं हुईं. और यह सिलसिला 32 बार से ज्यादा हुआ. पुलिस ने इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के लिए यह मामला चौंकाने वाला है. अपने आप में इस तरह का यह पहला मामला है.

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के साथ 13 वर्ष की उम्र से उत्पीड़न हो रहा है. पहली घटना सन 2016 में हुई थी और 2017 में भी उसे इसी दर्द से गुजरना पड़ा. फिर उसे होम में रखा गया औऱ करीब एक साल पहले वह अपनी मां के पास आई थी. होम से निकलने के बाद वह लापता थी और दिसंबर में उसे पलक्कड़ में देखा गया. जहां से पुलिस उसे लेकर निर्भया केंद्र आ गई.

इस दौरान नियमित प्रक्रिया के तहत उसकी काउंसलिंग शुरू की गई. यहां जो उसने खुलासा किया वह दिल दहला देने वाला था. पुलिस ने कहा है कि आरोपियों में से एक भी रिश्तेदार नहीं है, हालांकि पुलिस ने कानूनी कारणों से आरोपियों के नाम भी नहीं बताए हैं, इससे पीड़िता की पहचान भी जाहिर हो सकती है. पुलिस के अनुसार पीड़िता ने सभी 44 आरोपियों के खिलाफ बयान दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दर्दनाक सड़क हादसा: फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 15 लोगों की मौत

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत

Next Post
हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d