औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. 20 वर्षीय युवक बीते तीन महीने से अपनी ही मां का रेप कर रहा था. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
तीन महीने से यौन उत्पीड़न कर रहा था बेटा
महिला ने पुलिस को बताया कि करीब सात साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है. वह एक अस्पताल में नौकरी करती है. उसके बेटे को नशे की लत है और वह शराब के पैसे के लिए अक्सर उससे मारपीट करता है. बीते तीन महीने से वह लगातार उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था. आरोपी को गिरफ्तारी के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

