BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शर्मनाक: महिला को बंधक बनाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
शादी ना करने पर युवती ने छात्र को दी रेप केस करने की धमकी
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां पर नशे में धुत एक पड़ोसी ने महिला के साथ रेप किया है. उसने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया, क्योंकि बीमार बच्चे को लेकर उसका पति डॉक्टर के पास गया था. घर पर अकेले ही थी और वारदात का शिकार हो गई.

घटना की अगली सुबह पीड़ित महिला अपने पति और सास-ससुर के साथ स्थानीय थाने पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई.

पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उसे पहले बंधक बनाया और फिर मारपीट के बाद दुष्कर्म भी किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि कंपू थाना क्षेत्र में 20 वर्षिया महिला अपने एक साल के बेटे और पति के साथ रहती है. घटना के दिन देर रात उसके बच्चे की हालत खराब हो गई. आधी रात को उसका पति बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास चला गया. घर पर महिला अकेले ही रुकी और पति-बेटे का इंतजार करने लगी.

इसी बीच उसका पड़ोसी नशे में धुत हालत में वहां पहुंचा. वह जबरदस्ती घर में घुस आया और महिला का हाथ पकड़ लिया. उसने इसका विरोध किया लेकिन आरोपी ने दरवाजा जबरन बंद कर उसे बंधक बना लिया और मारपीट के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया.

इसके बाद उसने बच्चे की हत्या की धमकी दी और मौके से फरार हो गया. जब महिला का पति बच्चे को लेकर लौटा तो उसने इस बात की जानकारी उसे दी. बेटे की तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने सुबह आने का फैसला किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फ्रांस में 4 हफ्ते के लिए लगा लॉकडाउन

Next Post

रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Next Post
रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार

रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d