BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शर्मनाक: रिटायर्ड SI ने 10 साल की बच्ची से की दरिंदगी, जान से मारने की दी धमकी

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
शर्मनाक: नशीली सुई लगाकर युवती के साथ गैंगरेप
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक रिटायर्ड शख्स ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. आरोपी SAF का रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर है. यही नहीं आरोप है कि उसने पीड़ित परिवार को धमकी भी दी है. इधर मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ी हुई है.

बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा 5वीं में पढ़ती है. वह अपनी सहेली के साथ खेल रही थी. इसी दौरान दोनों खेलते-खेलते सहेली के घर में ही चले गए. वहां सहेली के 62 साल के दादा पहले से ही बैठे हुए थे. इस बीच आरोपी ने अपनी पोती को पानी लाने के लिए भेजा. फिर पीड़िता के साथ गलत हरकत करने लगा.

इसके बाद आरोप है कि उसने बच्ची को गला दबाकर मार देने की धमकी दे दी और उसके साथ गलत काम किया. जैसे ही दूसरी बच्ची उनके पास आई उसने उसे छोड़ दिया और मौके से हट गया. इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और वहां पर पूरी बात बताई.

इस बीच परिवार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी एसएएफ में एसआई रहा है और अब पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा है. हालांकि, शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जांच भी की जा रही है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही पीड़ित बच्ची के पेट में दर्द है.

इस घटना के बाद से एक तरफ जहां परिवार सदमे में हैं वहीं आस-पड़ोस के लोग भी चकित हैं. इस शर्मसार कर देने वाली घटना के बारे में चर्चा करते ही लोगों की निगाह नीची हो जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में सारे सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

MP सरकार खरीदेगी ‘ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 1 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन’

Next Post

कार में मिली युवक-युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
संदिग्ध हालात में दो साधुओं की मौत, एक गंभीर

कार में मिली युवक-युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d