BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शर्मनाक: महिला से क्वारंटाइन सेंटर में बलात्कार, मौत

by bnnbharat.com
April 13, 2020
in Uncategorized
शर्मनाक: महिला से क्वारंटाइन सेंटर में बलात्कार, मौत

शर्मनाक: महिला से क्वारंटाइन सेंटर में बलात्कार, मौत

Share on FacebookShare on Twitter

बिहारः पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है, इससे लड़ने के लिए स्कूल और कॉलेज और रेल तक अस्पतालों में तब्दील कर दी गई है लेकिन कई समाज के ऐसे तत्व हैं जो इस का गलत फायदा उठा रहे हैं. इसी बीच बिहार से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला के साथ बलात्कार किया गया है. हैरान करने वाली बात ये है कि कोरोना बीमारी से बचाव के लिए बनाए गए गया के मगध अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में महिला भर्ती थी. इस शर्मनाक घटना के बारे में मीडिया में ख़बर आने के बाद पुलिस प्रशासन और अस्पताल में हड़कंप मच गया है.

Also Read This: मायके के लिए निकली महिला रास्ते में हुई गुम, ढूंढ़ रहा परिवार

मगध मेडिकल अस्पताल ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है. अभी तक जांच की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है. साथ ही बता दें कि यह पता करना अब और भी मुश्किल होगा कि 29 मार्च से 2 अप्रैल के बीच उस महिला के साथ क्या हादसा हुआ? वे कौन लोग थे? 27 मार्च को महिला को गया के मगध मेडिकल अस्पताल में ब्लीडिंग की समस्या को लेकर भर्ती किया गया था. 29 मार्च को उसे अलग वार्ड में क्वारंटाइन के लिए रखा गया. तीन दिन के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया और 6 अप्रैल को उसकी मौत हो गई.

महिला की सास फुलवा देवी का कहना है कि जब उसे क्वारंटाइन के लिए अलग वार्ड में रखा गया था उस दौरान उसके साथ बलात्कार किया गया. यह बात उसकी बहू ने उसे बताया था. उसके शरीर से ख़ून बहना बंद नहीं हुआ था और वह अस्पताल से आने के बाद बिस्तर पर दर्द से कराह रही थी. उसका चेहरा शोक से खिंचा हुआ था, कई दिनों की थकान उसके चेहरे पर थी. तकलीफ से उसका चेहरा ऐंठ गया था. 6 अप्रैल को उसने दम तोड़ दिया.

Also Read This: बस्ती में लगी भीषण आग, 13 घर और लाखों का हुआ नुकसान

बिहार की विभिन्न महिला संगठनों ने इस मामले को बहुत गंभीरता से ले लिया है. उन्होंने बिहार सरकार के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर मामले की जांच और महिलाओं की सुरक्षा की मांग की है. इसी के साथ उन्होंने अपनी मांग में क्वारंटाइन सेंटर और आईसोलेशन वार्ड में महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की भी मांग की है जहां महिला नर्सों को रखे जाने और पूर्ण सुरक्षा देने की गुजारिश की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मायके के लिए निकली महिला रास्ते में हुई गुम, ढूंढ़ रहा परिवार

Next Post

अभिनेत्री जोया मोरानी ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

Next Post
अभिनेत्री जोया मोरानी ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

अभिनेत्री जोया मोरानी ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d