BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 से संबंधित कार्य में अहम भूमिका निभा रहा है आपातकालीन फोन नम्बर

अब तक 713 लोगों को मिली सहायता

by bnnbharat.com
August 7, 2020
in Uncategorized
कोविड-19 से संबंधित कार्य में अहम भूमिका निभा रहा है आपातकालीन फोन नम्बर
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: कोरोना संक्रमित एवं संदिग्ध मरीजों को आपात स्थिति में मदद मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्मार्ट सिटी के एकीकृत कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर में स्थापित विशेष फोन नम्बर काफी मददगार साबित हो रहा है. गत 13 जुलाई को स्मार्ट सिटी के कमाण्ड सेंटर द्वारा आपात स्थिति में मदद के लिये 0751-2646609 नम्बर जारी किया गया था. इस नम्बर के माध्यम से अब तक 713 लोग मदद प्राप्त कर चुके हैं. कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने गुरूवार को स्मार्ट सिटी के कमाण्ड सेंटर पहुंचकर यहां कोविड-19 नियंत्रण के लिये की जा रही कार्रवाई का जायजा लिया. साथ ही आपातकालीन एवं हेल्पलाइन नम्बर पर मदद के लिये आए फोन कॉल व सूचनाओं के बारे में जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि कमाण्ड सेंटर में आने वाले हर फोन को संजीदगी से सुनें. साथ ही फोन करने वाले व्यक्ति की समस्या का समाधान भी कराएं. उन्होंने कमांड सेंटर की प्रक्रिया भी विस्तारपूर्वक समझी. इस अवसर पर अपर कलेक्टर आशीष तिवारी एवं स्मार्ट सिटी की सीईओ जयति सिंह मौजूद थीं.

स्मार्ट सिटी के कमाण्ड सेंटर द्वारा जारी किए गए आपातकालीन नम्बर पर बीते रोज सुरूचि होटल में क्वारंटाइन एक मरीज द्वारा मदद की गुहार की गई. स्मार्ट सिटी की सीईओ ने तत्काल मेडीकल टीम भेजकर उस मरीज की चिकित्सा का इंतजाम कराया. इसी तरह अन्य मरीजों की मदद इस आपातकालीन नम्बर की वजह से संभव हो सकी है.

ज्ञात हो कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी के कमाण्ड सेंटर में 4 अन्य हेल्पलाइन नम्बर 0751-2646605, 2646606, 2646607 एवं 2646608 व एक वॉट्सएप चिकित्सकीय परामर्श नम्बर 7089003193 भी संचालित है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संभाग आयुक्त ओझा ने निर्माणाधीन संयुक्त राजस्व भवन का किया निरीक्षण

Next Post

बिजली ग्रिड पर दर्जनों अज्ञात लोगों का हमला, लगभग 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Next Post
बिजली ग्रिड पर दर्जनों अज्ञात लोगों का हमला, लगभग 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बिजली ग्रिड पर दर्जनों अज्ञात लोगों का हमला, लगभग 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d