जमशेदपुर: देशभर में जल्द ही आपातकालीन सेवाओं के लिए हेल्पलाईन नंबर 112 हो जाएगा. इसके माध्यम से अब देश के किसी भी कोने में फंसे लोगों तक आसानी से सहायता पहुंचाने की दिशा में काम शुरू हो गया है.
जमशेदपुर के एसएनटीआई सभागार में केंद्र की ओर पहुंची एक टीम द्वारा कोल्हान के तीनों जिलों के तमाम पुलिस पदाधिकारियों के बीच कार्यशाला के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई.
Also Read This: लड़की को शादी के नाम पर बेचा, पिता ने लगाई गुहार
हालांकि, अभी सभी आपातकालीन नंबर पूर्व की भांति काम करेगी. धीरे- धीरे सभी आपातकालीन नंबर एक दूसरे के साथ लिंक हो जाएगा.
फिलहाल, यह सेवा अभी शहरी क्षेत्र में शूरू किया जा रहा है. इस संबंध में चाईबासा एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि यह एक प्रयोग है. जिसके सफल होने से आनेवाले दिनों में बड़ा फायदा आम लोगों को मिलेगा.

