BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश पर राजनीतिक स्वार्थों के लिए थोपा गया था आपातकाल: जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in समाचार
देश पर राजनीतिक स्वार्थों के लिए थोपा गया था आपातकाल: जेपी नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने देश में आपातकाल की 45वीं बरसी पर गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे इतिहास का काला अध्याय बताया और कहा कि यह अधिनायकवादी मानसिकता ने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए देश पर थोपा.

नड्डा ने ट्विटर पर आपातकाल का काला अध्याय शीर्षक से साझा पोस्ट में लिखा वर्ष 1975 में आज ही के दिन निहित राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए तत्कालीन सरकार द्वारा आपातकाल की घोषणा कर सरकार के खिलाफ बोलने वालों को जेल में डाल दिया गया था, देशवासियों के मूलभूत अधिकार छीनकर अखबारों के दफ्तरों पर ताले लगा दिए गए थे.

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस द्वारा थोपे गए शर्मनाक आपातकाल की बरसी पर मैं उन सभी राष्ट्रभक्तों को नमन करता हूं जिन्होंने घोर अन्याय व यातनाएं सहने के बावजूद लोकतंत्र की हत्या करने वालों के सामने घुटने नहीं टेके.

तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया था. आपातकाल 21 मार्च 1977 तक लागू रहा था.

नड्डा ने एक ट्वीट में लिखा, ”भारत उन सभी महानुभावों को नमन करता है, जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का जमकर विरोध किया.

ये हमारे सत्याग्रहियों का तप ही था, जिससे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों ने एक अधिनायकवादी मानसिकता पर सफलतापूर्वक जीत प्राप्त की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली ने अपने पड़ोसी राज्यों में फैलाया कोरोना: स्वास्थ्य मंत्री

Next Post

पतंजलि की CORONIL पर महाराष्ट्र में भी प्रतिबंध

Next Post
पतंजलि की CORONIL पर महाराष्ट्र में भी प्रतिबंध

पतंजलि की CORONIL पर महाराष्ट्र में भी प्रतिबंध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d