जमशेदपुर: कोरोना संकट से भले ही पूरा विश्व जूझ रहा है. उस बीच झारखंड भी अछूता नहीं है. वहीं पूरे देश मे कोरोना महामारी से लड़ रहे कोरोना फायटरों में सफाईकर्मियों को सबसे अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी के अपील पर पूरा देश सफाईकर्मियों के साथ खड़ा है. जहां हर दिन सफाईकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है. इधर कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के सफाईकर्मी वैश्विक संकट के बीच राज्य सरकार से अस्पताल की क्षमता को देखते हुए यहां सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने की बात दोहरा रही है.
आपको बता दें कि यह इनका काफी पुराना मांग है. वैसे एक समय इस अस्पताल में करीब डेढ़ सौ के आसपास सफाईकर्मी हुआ करते थे, लेकिन आज महज चालीस सफाईकर्मियों के भरोसे यह अस्पताल चल रही है. वैसे इनकी मांग जायज जरूर है, लेकिन इस वैश्विक संकट को दौर में इन्हों थोड़ा और संयम रखने की जरूरत है. हालांकि इन सफाईकर्मियों ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से अपनी मांगो पर विचार करने की अपील की है.

