BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीन अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, प्रदान किये स्मृति चिन्ह

by bnnbharat.com
August 1, 2020
in समाचार
तीन अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, प्रदान किये स्मृति चिन्ह
Share on FacebookShare on Twitter

श्योपुर: कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में श्योपुर जिले के सेवानिवृत हुए जिला आबकारी अधिकारी योगेश कम्ठान एवं कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक बाबूलाल आर्य एवं एसएलआर अनिल शर्मा का स्थानातंरण गुना होने पर आज तीनो अधिकारियों को भावभीनी विदाई कलेक्टर श्योपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी.

विदाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, अपर कलेक्टर एसआर नायर, एसडीएम श्योपुर रूपेश उपाध्याय, नवागत डिप्टी कलेक्टर रविश श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास ओपी पाण्डेय, प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी राकेश शर्मा, आबकारी निरीक्षक संगीता नायक, कलेक्टर रीडर दिलीप बंसल, इलेक्शन सुपरवाईजर लटूर सेन, रीडर एडीएम लालकृष्ण आर्य, रिकार्ड रूम प्रभारी हरग्यान सिहं सोलकी, आपूर्ति विभाग के तनवीर आलम, स्थापना शाखा के लाखन सिहं यादव, कलेक्टर कार्यालय की शस्त्र शाखा के तपिश वर्मा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे.

सेवा निवृत्त हुए जिला आबकारी योगेश कम्ठान ने इस अवसर पर कहा कि विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में अपनी सक्रिय सेवाएं श्योपुर जिले के अंतर्गत दी गई. जिसमें प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला.

उन्होंने कहा कलेक्टर एवं एसपी के नेतृत्व में कराहल के ठेके व्यवस्थित तरीके से कराये गये. साथ ही राजस्व आय अर्जित करने में लक्ष्यपूर्ति की गई. विदाई समारोह में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों की आभार व्यक्त करता हूं.

सेवा निवृत्त हुए कलेक्टर कार्यालय ओएस बाबूलाल आर्य ने विदाई कार्यक्रम में कहा कि श्योपुर जिले में सन् 1992 से सेवाए दी है. जिसके अतंर्गत प्रथम कार्यकाल में एसडीएम रूपेश उपाध्याय वीरपुर के नायब तहसीलदार थे. उनके मार्गदर्शन में काम किया.

वर्तमान में कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपर कलेक्टर एसआर नायर के नेतृत्व में प्रशासनिक गतिविधियो का निर्वहन करने में अपार सहयोग मिला. कलेक्टर कार्यालय के अधीनस्थ स्टाॅफ से अपेक्षा है कि आगामी ओएस को भी मेरी भांति सहयोग दे. सभी का आभार व्यक्त करता हूं.

श्योपुर से स्थानांतरण पर गुना जा रहे एसएलआर अनिल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपर कलेक्टर एसआर नायर के निर्देशन में भू-अभिलेख शाखा के कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास किये गये. इस जिले में दो वर्ष सेवा देने का अवसर मिला. लोकसभा, विधानसभा चुनाव कराने में अपनी सक्रिय भागीदारी अदा की. अनजाने मे अगर कोई गलती हुई हो उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ने किया पौधारोपण

Next Post

सुशांत सिंह केस: 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई

Next Post
सुशांत सिंह केस: 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई

सुशांत सिंह केस: 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d