रांची: रांची के ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान में सम्राट नामक हाथी की मौत हो गयी. 21वर्षीय हाथी पूरी तरह से स्वस्थ था, लेकिन इसके बावजूद अचानक मौत से उद्यान के कर्मी और हाथी की देखरेख करने वाले महावत भी हैरान है.
जैविक उद्यान के कर्मियों ने बताया कि हाथी पूरी तरह से स्वस्थ था, फिर कैसे मौत हुई, इसकी जांच हो रही है. आशंका जतायी जा रही है कि कुछ खाने या फिर किसी वायरस की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी.
बता दें कि हाल ही में ओड़िशा में भी वायरस से छह हाथियों की मौत हुई थी. बताया गया है कि हाथी की जितनी औसत उम्र होती है, उससे काफी कम समय में सम्राट की मौत हो गयी.

