रांची:- मोमिन कॉन्फ्रेंस को प्रखण्ड स्तर से लेकर गाँव-गाँव तक ले जाने और औऱ संगठन को मजबूत बनाने के लिए रविवार को राँची जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की बैठक नायासराय में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर आज़ाद ने की. बैठक को संबोधित करते हुए शमीम अख्तर आज़ाद ने कहा कि मोमिन कॉन्फ्रेंस किसी जात या बरादरी की सियासत नही करता है. मोमिन कॉन्फ्रेंस का मकसद समाज के सभी दबे कुचले लोगों की हक़ की लड़ाई लड़ना है. इसी मक़सद को लेकर मोमिन कॉन्फ्रेंस आगे बढ़ रहा है. मोमिन कॉन्फ्रेंस गाँव देहात में जाकर समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करेगा . उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमें हमारा अधिकार नही देती है तो हम छीन कर लेंगे और इसके लिए संगठन को मजबूत करना जरुरी है. उन्होंने कहा कि हम अल्पसंख्यक जरूर हैं लेकिन हमारी सोच अल्पसंख्यक नही होनी चाहिए. हमें पूरी ताकत के साथ अपने अधिकार के लिए आगे आना चाहिए. समाज जब तक शिक्षत नही होगा तब तक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हो पाएगा. इस लिए हमें गाँव देहात में जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की ज़रूरत है. बैठक में संगठन के सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वो प्रखण्ड समिति के गठन में अपना योगदान दें. साथ ही मंत्रियों के दिये गए ज्ञापन पर कार्रवाई हेतु पहल करने की भी बात कही गई.
बैठक में अब्दुल गफ्फार, मियाजान अंसारी, अब्दुल इमाम, अब्दुल्लाह हबीब,आज़ाद अंसारी, फिरोज़ आलम, मुख़्तार अंसारी, मौलाना अनवारूल हक, ज़फ़र इमाम, सगीर, मोहिबुल्लाह नदवी, अख्तर हुसैन,इरफान अंसारी,शफीउल्लाह मजीद, आदि लोग उपस्थित थे.