रांचीः लातेहार में एसीबी ने रोजगार सेवक को 15 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ दबोचा. रोजगार सेवक राजेश कुमार रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है. गुरुवार को उसके बालूमाथ ब्लॉक के समीप स्थित आवास से एसीबी पलामू की टीम ने 15000 रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है.


