रांची: डीटीओ कार्यालय के एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जिसको लेकर कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है. बुधवार को दो दिनों के लिए बन्द कर दिया गया है. पूरे कार्यालय को सेनेटाइज कर दिया गया है.
बताया जाता है कि कार्यालय के लिपिक हैं जिन्हें पॉजिटिव पाया गया है. इससे पूर्व भी यहां एक व्यक्ति के अचानक गिर कर मौत हो जाने की वजह से भी अफरा-तफरी मच गई थी. जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने बताया कि पूरे कार्यालय को आज और कल बन्द रखा जाएगा.

