BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड केयर सेंटर में प्रतिनियुक्त कर्मी सावधानी के साथ सेवा भाव से काम करें: एडीएम

by bnnbharat.com
July 31, 2020
in समाचार
कोविड केयर सेंटर में प्रतिनियुक्त कर्मी सावधानी के साथ सेवा भाव से काम करें: एडीएम
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  रांची के खेलगांव में बनाये गये कोविड केयर सेंटर में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, कर्मियों की आज ब्रीफिंग की गयी. अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था, रांची अखिलेश कुमार सिन्हा ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों-कर्मियों को उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. खेलगांव में टावर वन, टू, थ्री और फोर में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया. उपायुक्त रांची के निदेशानुसार सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों-कर्मियों को एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा मरीजों के इलाज के दौरान कैसे कार्य करें इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निदेश दिये गये.

दिशा निर्देशों का हर हाल में अनुपालन का निर्देश

खेलगांव के चारों टावर के कोविड केयर सेंटर में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों-कर्मियों को मरीजों के इलाज के दौरान संक्रमण से बचने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का हर हाल में अनुपालन का निदेश दिया गया. सुरक्षा किट का उपयोग करते हुए सभी को सावधानी के साथ सेवा भाव से कार्य करने को कहा गया. पेयजल, बिजली व्यवस्था, जनरेटर, शौचालयों की साफ-सफाई आदि व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारी-कर्मी को एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा आवश्यक निदेश दिये गये.

अखिलेश सिन्हा ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों-कर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए क्या करें और ना करें इससे संबंधित विभिन्न स्थानों पर साईनेज लगाया गया है, कार्य के दौरान इसका अनुपालन करें. सिन्हा ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या आती है तो फौरन संबंधित पदाधिकारी को जानकारी दें, ताकि ससमय समस्या का समाधान किया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बिजली कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d