BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्मचारियों ने ‘एप्पल आईफोन’ फैक्ट्री में की तोड़फोड़, वेतन नहीं मिलने पर मचाया उत्पात

by bnnbharat.com
December 12, 2020
in समाचार
कर्मचारियों ने ‘एप्पल आईफोन’ फैक्ट्री में की तोड़फोड़, वेतन नहीं मिलने पर मचाया उत्पात
Share on FacebookShare on Twitter

कर्नाटक: कर्नाटक में एप्पल आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. यह फैक्ट्री कर्नाटक के कोलार जिले के नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है. बताया जा रहा है कि यहां काम करने वाले कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला था, जिसके चलते उन्होंने जमकर उत्पात मचाया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया. साथ ही, कुछ लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के कोलार जिले में नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र है. यहां ताईवान की एक कंपनी विस्ट्रॉन एप्पल आईफोन बनाती है. इस कंपनी की फैक्ट्री के कर्मचारियों ने जमकर उत्पात मचाया. उन्होंने कांच के दरवाजे और केबिन तोड़ डाले. यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा. कर्मचारियों ने फैक्ट्री में खड़े कुछ वाहनों को आग लगा दी. साथ ही, फैक्ट्री में पत्थरबाजी भी की. इसके अलावा कंपनी के बोर्ड को भी आग के हवाले कर दिया. 

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कई महीने से वेतन नहीं मिला. कंपनी बार-बार वेतन देने का आश्वासन देती रही, लेकिन उन्हें पैसे नहीं दिए गए. इससे उनका गुजारा चलना बेहद मुश्किल हो गया है. ऐसे में कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने तोड़फोड़ कर डाली. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जल्द लैपटॉप मार्केट में एंट्री करेगा Nokia

Next Post

IRCTC की बिक्री पेशकश बंद, सरकार को मिलेंगे 4374 करोड़ रुपये

Next Post
‘IRCTC’ ने यात्रियों को किया अलर्ट, जेब पर लगा रहा चुना

IRCTC की बिक्री पेशकश बंद, सरकार को मिलेंगे 4374 करोड़ रुपये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d