BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची के विभिन्न प्रखंडों में रोजगार दिवस मना, मजदूरों के बीच जॉब कॉर्ड का वितरण

वरीय पदाधिकारियों ने संबंधित प्रखंड का किया दौरा

by bnnbharat.com
July 9, 2020
in Uncategorized
रांची के विभिन्न प्रखंडों में रोजगार दिवस मना, मजदूरों के बीच जॉब कॉर्ड का वितरण

रांची के विभिन्न प्रखंडों में रोजगार दिवस मना, मजदूरों के बीच जॉब कॉर्ड का वितरण

Share on FacebookShare on Twitter

खास बात:

मनरेगा एवं विकास योजनाओं के तहत चल रहे कार्य प्रगति का लिया जायजा

संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निदेश

लोगों के बीच जाॅब कार्ड का किया गया वितरण

रांची : जिला के विभिन्न प्रखंडों में आज साप्ताहिक रोजगार दिवस का आयोजन किया गया. सरकार के सचिव, ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार, रांची के पत्र के आलोक में विभिन्न प्रखंड के संबंधित वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान वरीय पदाधिकारियों ने मनरेगा एवं अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ कार्य प्रगति का निरीक्षण किया.

रातू प्रखंड में रोजगार दिवस के अवसर पर वरीय पदाधिकारी श्री रुंगटू लोहरा, कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद राँची एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रातू द्वारा रातू प्रखण्ड के सुंडिल, फुटकलटोली एवं चटकपुर पंचायत का निरीक्षण किया गया एवं मनरेगा अंतर्गत चल रही योजनाओं के लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई. पंचायत में रोजगार सेवक , पंचायत सेवक, जन सेवक एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित थे. रोजगार सेवक द्वारा जरूरतमंद लोंगो के लिए जॉब कार्ड के लिए आवेदन लिया गया एवं मनरेगा अंतर्गत योजनाओं की जानकारी दी गई. प्रखण्ड के सुंडिल पंचायत में मनरेगा अंतर्गत मेड़बंधि योजना के लिए भूमि निरीक्षण, सड़क किनारे लगाए जाने वाले वृक्षारोपण योजना एवं खेल मैदान का निरीक्षण पदाधिकारीयों द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत फुटकलटोली एवं ग्राम पंचायत चटकपुर में सभी जन प्रितिनिधि एवं पंचायतकर्मियों की उपस्थिति में मनरेगा अंतर्गत चल रहे योजनाओं का भी निरीक्षण किया गया.

लापुंग प्रखंड में रोजगार दिवस के अवसर पर विधायक बंधु तिर्की द्वारा प्रवासी मजदूरों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किया गया. साथ ही साथ प्रखंड परिसर में विधायक कक्ष का उदघाटन एवं स्वच्छता पखवाड़े में पौधारोपण किया गया. इस दौरान प्रवासी मजदूरों के बीच राशन का वितरण भी किया गया.

अपर समाहर्त्ता (नक्सल ) सह वरीय पदाधिकारी नामकुम प्रखंड एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, नामकुम द्वारा प्रखण्ड के डूंगरी, चंदघाषी एवं कुटियातु पंचायत में रोजगार दिवस पर मनरेगा योजना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा पंचायत सेवक एवं मुखियाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बुढ़मू प्रखंड में वरीय प्रभारी श्रीमती शशि नीलिमा डुंगडुंग एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा रोजगार दिवस के दिन आम बागवानी, फील्ड बंड, सिंचाई कूप इत्यादि मनरेगा योजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत के मुखिया,पंचायत सचिव, रोजगारसेवक आदि उपस्थित थे।

ओरमांझी में रोजगार दिवस के अवसर पर वरीय पदाधिकारी सह अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था द्वारा गगारी एवं बारीडीह पंचायत का भ्रमण किया गया। जिसमें मनरेगा अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण सहित रोजगार दिवस के आयोजन के दौरान मजदूरों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया।

खलारी प्रखंड में वरीय प्रभारी श्री बिपिन बिहारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा रोजगार दिवस के अवसर पर डोभा,आम बागवानी, ट्रेंच कम बंड इत्यादि मनरेगा योजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत के मुखिया, रोजगारसेवक उपस्थित थे।

सिल्ली प्रखंड में जिला कल्याण पदाधिकारी, रांची, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव, मुखिया आदि द्वारा रोजगार दिवस कार्यक्रम अंतर्गत लूपुंग पंचायत में डोभा, आम बागवानी, ट्रेंच कम बंड इत्यादि मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण किया गया। सिल्ली पंचायत में रोजगार दिवस पर योजनाओं का निरीक्षण एवं जॉब कार्ड वितरण किया गया।

नगड़ी प्रखंड में वरीय पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, रांची एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत एडचेरो एवं चिपरा मे रोजगार दिवस का निरीक्षण किया गया। चिपरा में आंनद बेक के आम बागवानी निरीक्षण किया गया।

प्रखंड के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी संबंधित प्रखंड का दौरा किया एवं मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना जागरुकता रथ रवाना, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

आइसीएसइ दसवीं व आइएससी बारहवीं का परीक्षा परिणाम 10 जुलाई को निकलेगा

Next Post
आइसीएसइ दसवीं व आइएससी बारहवीं का परीक्षा परिणाम 10 जुलाई को निकलेगा

आइसीएसइ दसवीं व आइएससी बारहवीं का परीक्षा परिणाम 10 जुलाई को निकलेगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d