रांची : रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों में साप्ताहिक रोजगार दिवस का आयोजन हुआ. जिले के विभिन्न प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों ने संबंधित प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान वरीय पदाधिकारियों ने मनरेगा एवं अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ कार्य प्रगति का निरीक्षण किया. वरीय पदाधिकारियों ने जल समृद्धि योजना, खेल मैदान, डोभा, आम बागवानी आदि का निरीक्षण भी किया. रोजगार दिवस पर कई प्रखंड़ों में प्रवासी मजदूरों के बीच नये जाॅब कार्ड का वितरण भी किया गया.
नामकुम प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह अपर समाहत्र्ता, नक्सल रांची श्री राजेश बरवार ने लालखटंगा पंचायत का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने खेल मैदान, तालाब निर्माण, टेªंच कम बंड आम बागवानी आदि कार्यों का जायजा लिया. साथ ही पंचायत भवन में उन्होंने प्रवासी मजदूरों के बीच जॉब कार्ड का भी वितरण किया.
जिला पंचायती राज पदाधिकारी, रांची सह वरीय पदाधिकारी अनगड़ा ने प्रखंड का दौरा किया. यहां उन्होंने मनरेेगा के तहत खेल मैदान के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. मनरेगा योजना के तहत बिरसा हरित योजना, आम बागवानी एवं डोभा निर्माण का भी निरीक्षण वरीय पदाधिकारी ने किया.
कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची मेरी मड़की द्वारा ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया गया. मेरी मड़की ने जयडीहा पंचायत का भ्रमण करते हुए टीसीबी निर्माण, आम बागवानी इत्यादि का निरीक्षण किया. उन्होंने पंचायत के रोजगार सेवक को मनरेगा योजना में मजदूरों की संख्या बढ़ाने एवं बिरसा हरित बागवानी में घेराव करने का निर्देश दिया. मनरेगा योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को काम देने का निदेश देते हुए वरीय पदाधिकारी ने कहा कि काम के दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखें. उन्होंने योजना में ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को काम देने को कहा ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके एवं बाहर जाकर कार्य ना करना पड़े.
कांके प्रखण्ड में भी रोजागार दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड के वरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया, सभी वार्ड सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित हुए. इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि पर विस्तृत चर्चा की गई.
लापुंग प्रखंड में भी रोजगार दिवस का आयेाजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मालगो पंचायत भवन में रोजगार दिवस के अवसर पर नए जॉब कार्ड का वितरण किया. इस दौरान 42 नए जॉब कार्ड बनाये गये जबकि 156 जॉब कार्ड का रिन्यूअल किया गया. साथ ही टीसीबी एवं फील्ड बॉन्ड योजना अधिक से अधिक ग्रामों में चलाने का निदेश दिया.
प्रखंड के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी संबंधित प्रखंड का दौरा किया एवं मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया.

