BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची के विभिन्न प्रखंडों में रोजगार दिवस का आयोजन, वरीय पदाधिकारियों ने संबंधित प्रखंडों का किया दौरा

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in Uncategorized
रांची  के विभिन्न प्रखंडों में रोजगार दिवस का आयोजन,  वरीय पदाधिकारियों ने संबंधित प्रखंडों का किया दौरा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों में साप्ताहिक रोजगार दिवस का आयोजन किया गया. सरकार के सचिव, ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार, रांची के पत्र के आलोक में विभिन्न प्रखंडों के संबंधित वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान वरीय पदाधिकारियों ने मनरेगा एवं अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ कार्य प्रगति का निरीक्षण किया.

नामकुम प्रखंड के रामपुर पंचायत में मनरेगा योजना अंतर्गत क्रियान्वित हो रहे योजनाओं का निरीक्षण अपर समाहर्ता (नक्सल) सह वरीय प्रभारी नामकुम राजेश बरवार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नामकुम, बीपीओ एवं सहायक अभियंता, मुखिया रामपुर के उस्थिति में किया गया. योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर वरीय पदाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
रोजगार दिवस पर सिल्ली प्रखंड में अपर समाहर्ता सह वरीय पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने हलमाद पंचायत में खेल मैदान निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान अंचलाधिकारी, मुखिया एवं अन्य उपस्थित थे. प्रखंड में रोजगार दिवस के मौके पर लाभुकों के बीच जॉब कार्ड का भी वितरण किया गया.

कांके प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत हुन्दूर में प्रखण्ड के वरीय प्रभारी सह भूमि उपसमाहर्ता, रांची मनोज रंजन, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी की उपस्थिति में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच रोजगार दिवस के उद्देश्य पर परिचर्चा की गई. पदाधिकारियों ने एनएलओबी शौचालय निर्माण सहित अन्य विकास योजनाओं से संबंधित कार्य का निरीक्षण किया. मौके पर 22 मजदूरों को जॉब कार्ड भी दिया गया.

रोजगार दिवस पर ओरमांझी प्रखंड के चंदरा और सदमा पंचायत का भ्रमण पदाधिकारी द्वारा किया गया. इस अवसर पर वहां उपस्थित मजदूरों को मनरेगा जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया और विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रखंड कर्मी एवं मनरेगा कर्मी उपस्थित थे .

रोजगार दिवस पर जिला विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची सह वरीय पदाधिकारी ने चान्हो प्रखंड के तरंगा पंचायत का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने पंचायत में टीसीबी, आम बागवानी इत्यादि मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण किया. साथ ही मजदूरों के बीच जॉब कार्ड का भी वितरण किया गया.

तमाड़ में कार्यपालक दंडाधिकारी और बीडीओ ने रोजगार दिवस पर फील्ड इंस्पेक्शन किया. अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी संबंधित प्रखंड का दौरा किया एवं मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुरक्षित दादा-दादी नाना-नानी अभियान के तहत जारी किया गया नंबर

Next Post

लीजा उरांव को महापौर ने सम्मानित किया

Next Post
पार्क में कैंटीन का निर्माण होता देख भड़की मेयर, निर्माण कार्य रोकने का दिया निर्देश

लीजा उरांव को महापौर ने सम्मानित किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d