BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोजगार मेला का हुआ उद्घाटन, 162 युवक युवतियों को मिला नियुक्ति पत्र

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in Uncategorized
रोजगार मेला का हुआ उद्घाटन, 162 युवक युवतियों को मिला नियुक्ति पत्र

रोजगार मेला का हुआ उद्घाटन, 162 युवक युवतियों को मिला नियुक्ति पत्र

Share on FacebookShare on Twitter

*जिस क्षेत्र में आप नौकरी की इच्छा रखते हैं, उसके अनुरूप खुद को तैयार करें…….. सितामनी तिर्की, नगर पंचायत अध्यछ

लातेहार: जिला खेल स्टेडियम के मैदान में शुक्रवार को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला- 2020 का आयोजन हुआ. रोजगार मेला का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, जिला नियोजन पदाधिकारी संदीप किस्पोट्टा और श्रम अधीक्षक बब्बन सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

रोजगार मेला में 11 कंपनियों के प्रतिनिधि, कुल 5547 पदों पर चयन करने के लिए पहुंचे. इनमें योग्यता के आधार पर 162 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला, वहीं 325 युवाओ को सेकंड राउंड के लिए शार्टलिस्ट किया गया.

चयनित युवाओं को नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की और श्रम अधीक्षक बब्बन सिंह ने नियुक्ति पत्र सौंपा. वर्तमान समय मे नियोजनालय में कुल 7500 युवक-युवतियां पंजीकृत हैं. इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की ने कहा कि ”रोजगार चाहे जो हो, उसके लिए योग्यता की आवश्यकता होती है.

वर्तमान समय मे हर क्षेत्र में रोजगार के लिए कड़ी प्रतियोगिता है. उन्होंने कहा कि आप जिस नौकरी की इच्छा रखते हैं उसके अनुरूप खुद को तैयार करना जरूरी है. अपने आत्म विश्वास को मजबूत रखें.

Also Read This: रफ्तार का कहर एक बार फिर चंदवा में, बाइक व ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, तीन घायल

श्रम अधीक्षक बब्बन सिंह ने कहा कि कौशल विकास के लिए लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है.  बैंकों द्वारा ऋण देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. वैसे लोग जो व्यवसाय करना चाहते हैं वे विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. इस मौके पर काफी संख्या में युवक युवतियां उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रफ्तार का कहर एक बार फिर चंदवा में, बाइक व ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, तीन घायल

Next Post

एप्पल अगले साल खोलेगा भारत में पहला खुदरा स्टोर: टिम कुक

Next Post
एप्पल अगले साल खोलेगा भारत में पहला खुदरा स्टोर: टिम कुक

एप्पल अगले साल खोलेगा भारत में पहला खुदरा स्टोर: टिम कुक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d