BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवाओं को रोजगार पहली प्राथमिकता: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
February 10, 2020
in Uncategorized
युवाओं को रोजगार पहली प्राथमिकता: हेमंत सोरेन

युवाओं को रोजगार पहली प्राथमिकता: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter
  • नियुक्ति पत्र मिले छात्रों को मुख्यमंत्री ने उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कतर के लिए विदा किया

 

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में कल्याण गुरुकुल, खूंटी के सातवें बैच के 20 छात्रों को नियुक्ति पत्र सौंपा. उन्होंने कहा कि युवा देश और झारखंड के भविष्य हैं. युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र मिले छात्रों को अपने मेहनत के बल पर राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने मेहनत के दम पर विदेशों में भी झारखंड के युवा कामयाबी का परचम लहराएं. उन्होंने नियुक्ति पत्र मिलने वाले सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कतर देश में वोल्टास में कार्य के लिए विदा किया.

मुख्यमंत्री ने कल्याण गुरुकुल के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि विदेश में इन बच्चों के बारे में भी जानकारी रखी जायेगी. अगर कोई कठिनाई आये तो उन्हें दूर किया जाना चाहिए. आगे भी कल्याण गुरुकुल इसी तरह रोजगार की दिशा में युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देता रहेगा.

विभाग की सचिव हिमानी पांडे ने बताया है कि प्रेझा फाउंडेशन एक गैर लाभकारी विशेष परियोजना है, जिसके तहत् जिसके अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे राज्य में 26 कल्याण गुरुकुल संचालित हैं. इन गुरुकुलों में 12 विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कल्याण गुरुकुल से अब तक 569 युवाओं को विदेश में नियोजित किया गया है.

नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने के अवसर पर झारखण्ड मंत्रालय में मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी, विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, विभाग की सचिव हिमानी पांडे, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपालजी तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फर्जी नक्सली सरेंडर मामले में झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट से मांगा समय

Next Post

मैट्रिक की परीक्षा में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए

Next Post
मैट्रिक की परीक्षा में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए

मैट्रिक की परीक्षा में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d