चतरा: रोजगार सेवक सरफराज अंसारी को ACB की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सरफराज को डोभा और कूप निर्माण के एग्रीमेंट हेतु चालीस हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. उसे ACB हजारीबाग की टीम ने दंडाधिकारी के नेतृत्व में लावालौंग चौक से गिरफ्तार किया है.

