BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शोपियां में फिर मुठभेड़, सेना के जवानों ने दो आतंकियों को किया ढेर

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in Uncategorized
शोपियां में फिर मुठभेड़, सेना के जवानों ने दो आतंकियों को किया ढेर
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में भारतीय जवानों ने आतंकियों का सपाया करना शुरु कर दिया है. पिछले चार दिनों में हुए तीन एनकाउंट से इस बात का पता चलता है. बुधवार सुबह भी भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया. इसी के साथ पिछले चार दिनों में भारतीय जवानों ने 11 आतंकियों को मार गिराया. सबसे बड़ी बात ये है कि सभी आतंकी शोपियां जिले में हुए अलग-अलग तीन एनकाउंटर में मारे गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह शोपियां जिले के सुगु इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना की 44 आरआर (44 RR) और सीआरपीएफ (CRPF) की एक संयुक्त टीम ने इस इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरु किया. खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना शुरु कर दी. उसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और दो आतंकियों को मार गिराया. हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सुरक्षाबल अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और अभी भी इस इलाके में एक से दो आतंकियों के होने की संभावना है.

बता दें कि शोपियां जिले में पिछले चार दिनों में ये तीसरा एनकाउंटर है. पहला एनकाउंटर रविवार को रेबन गांव में हुआ था जहां सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था. उसके बाद दूसरा एनकाउंटर भी शोपियां जिले के पिंजूरा गांव में सोमवार को हुआ. जहां सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था. मंगलवार को छोड़कर आज बुधवार को फिर से एक और एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया गया. इस तरह सुरक्षा बलों ने पिछले चार दिनों में शोपियां जिले में 11 आतंकियों का सफाया कर दिया है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नौ देशों ने कोविड-19 पर पाई जीत

Next Post

पश्चिम चम्पारण जिले को बनाये स्टार्टअप का हब: जिलाधिकारी

Next Post
पश्चिम चम्पारण जिले को बनाये स्टार्टअप का हब: जिलाधिकारी

पश्चिम चम्पारण जिले को बनाये स्टार्टअप का हब: जिलाधिकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d